किरोड़ीलाल मीणा को लेकर आई बड़ी खबर, भाजपा के नोटिस का दिया यह जवाब

किरोड़ीलाल मीणा को लेकर आई बड़ी खबर, भाजपा के नोटिस का दिया यह जवाब

जयपुर। किरोड़ीलाल मीणा ने भाजपा की ओर से भेजे गए अनुशासनहीनता के नोटिस का जवाब दे दिया है। आज नोटिस के जवाब देने का अंतिम दिन था। नोटिस के जवाब में किरोड़ी ने पार्टी की छवि खराब करने से इनकार किया है। इसके अलावा भी कई अन्य बिंदुओं का जवाब दिया गया है। किरोड़ी ने ई-मेल के जरिए अपना जवाब प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को भेजा है।

जवाब की कॉपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भी भेजी है। अपने जवाब में किरोड़ी ने कहा कि मेरा फोन टैप हो रहा है। इसका इनपुट मुझे मिला था। मैंने मीडिया में किसी से भी यह बात नहीं कही। मैंने सामाजिक कार्यक्रम में अपनी बात रखी थी। जिसे किसी ने वायरल कर दिया। मैने हमेशा पार्टी के लिए काम किया है। मैं पार्टी का अनुशासित सिपाही हूं।

बता दें कि सात फरवरी को किरोड़ीलाल के बयानों के कारण कांग्रेस ने विधानसभा में भजनलाल सरकार को जमकर घेरा था। इसके बाद पार्टी हाईकमान एक्टिव हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने मदन राठौड़ से इस बारे में चर्चा की थी, इसके बाद उन्हें नोटिस भेजा गया।

  • Related Posts

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार चूरू। जिले के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र बबेरवाल के…

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम राजस्थान: राजस्थान के आम नागरिकों, वाहन चालकों और किसानों के लिए…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल