कार से टकराकर 10 फीट उछलकर दूर गिरा बाइक सवार, चौराहा क्रॉस करते समय हुआ हादसा

कार से टकराकर 10 फीट उछलकर दूर गिरा बाइक सवार, चौराहा क्रॉस करते समय हुआ हादसा

राजस्थानी चिराग, बीकानेर। कार से टकराकर बाइक सवार 10 फीट उछलकर सड़क पर गिरा। दोनों वाहन चालक चौराहे को क्रॉस कर रहे थे। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी आया है, जिसमें कार की टक्कर लगते ही मैकेनिक उछलकर सामने सड़क पर गिरता दिखा है। घटना नोखा के राठी स्कूल चौराहे पर हुई। जानकारी के अनुसार मोहनपुरा बास का रहने वाला कुशाल राणा अंबेडकर सर्किल पर बाइक मैकेनिक का काम करता है। वह शाम को बाइक पर घर लौट रहा था। इस दौरान राठी स्कूल चौराहे पर कार से टकरा कर गिर गया। स्थानीय लोग उसे नजदीकी हॉस्पिटल में लेकर गए, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत होने पर पीबीएम हॉस्पिटल रेफर कर दिया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि राठी स्कूल चौराहा दुर्घटनाओं का हॉट स्पॉट बन चुका है। यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। यातायात व्यवस्था में सुधार और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की जा रही है।

Recent Posts

  • Related Posts

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत बीकानेर। ग्रामीण इलाकों में ओलावृष्टि और शहर में हुई हल्की बूंदाबांदी ने ठंडक का अहसास कराया। वहीं,…

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत Lakshmi Narayan Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल को जीवन के उतार-चढ़ाव से…

    You Missed

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल