राजस्थान में फिर पेपर लीक, परीक्षा से पहले पेपर आउट, मचा हड़कंप

राजस्थान में फिर पेपर लीक, परीक्षा से पहले पेपर आउट, मचा हड़कंप

CBSE Boards paper leak cases: How, where and by whom - India Today

राजस्थानी चिराग। राजस्थान से फिर पेपर लीक का जिन्न सामने आया है. शनिवार को शेखावटी यूनिवर्सिटी परीक्षा का पेपर आउट हो गया. पेपर आउट होने के बाद विवि के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. बताया गया कि शेखावटी यूनिवर्सिटी की MA और M.Sc सेमेस्टर-1 का एक पेपर आउट हो गया. दरअसल शनिवार को दोपहर की पारी में मैथ सेकंड की परीक्षा होनी थी. लेकिन मैथ सेकंड के बंद लिफाफे से मैथ थर्ड का पेपर निकला. जिसकी परीक्षा 18 फरवरी को होनी है. ऐसा लगभग शेखावाटी की सभी कॉलेजों में हुआ.

सूत्रों की मानें तो कुछ कॉलेजों में परीक्षार्थियों तक भी पेपर पहुंचा. जिसके बाद शेखावाटी यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया. इसके बाद जब 18 फरवरी का बंद लिफाफा खुलवाया गया तो उससे आज होने वाली मैथ सेकंड की परीक्षा का पेपर निकला.

यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने कहा- जांच जारी, बदला जाएगा 18 का पेपर
बताया जाता है कि झुंझुनूं के कई कॉलेजों में पैकेट से गलत पेपर निकला. पेपर आउट की सूचना पर झुंझुनूं की कॉलेजों ने मौन धारण कर लिया है. हालांकि यूनिवर्सिटी प्रबंधन का कहना है कि वो अभी मामले की जांच कर रहे है. अब यूनिवर्सिटी 18 फरवरी को नया पेपर भेजने तैयारी कर रहा है. क्योंकि 18 फरवरी को होने वाली परीक्षा का पेपर आज कई छात्रों तक पहुंच गया.

प्रिंटिंग प्रेस वालों से गड़बड़ी की बात
ऐसे में अब उस दिन होने वाली परीक्षा का पेपर फिर से बनाना होगा. बताया जाता है कि पेपर लीक की यह गड़बड़ी प्रिंटिंग प्रेस वाले से हुई. प्रिंटिंग प्रेस वाले ने 18 फरवरी को होने वाली परीक्षा का पेपर आज भी सेंटरों पर भेज दिया. हालांकि इस चूक से शेखावाटी यूनिवर्सिटी की किरकरी हुई. मालूम हो कि शेखावाटी यूनिवर्सिटी में पेपरों में गड़बड़ी का यह कोई नया मामला नहीं है. इससे पहले भी 2021 में भी पेपरों के दौरान गड़बड़ियां हुई थी.

Recent Posts

  • Related Posts

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर! ज्योतिष विज्ञान में ग्रहों की चाल को बदलाव का सबसे बड़ा कारक माना जाता है.…

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र के हेमेरा गांव में उधार दिए गए 5 हजार रुपए वापस मांगने पर…

    You Missed

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    रॉन्ग साइड आए ट्रक की टक्कर से 3-दोस्तों की मौत, चकनाचूर कार को काटकर निकाले शव

    रॉन्ग साइड आए ट्रक की टक्कर से 3-दोस्तों की मौत, चकनाचूर कार को काटकर निकाले शव

    बीकानेर: इस इलाके में देर रात हुई खूनी वारदत, घातक हथियारों से लैस बदमाशों ने मचाया आतंक

    बीकानेर: इस इलाके में देर रात हुई खूनी वारदत, घातक हथियारों से लैस बदमाशों ने मचाया आतंक

    बीकानेर के इस थाने से गायब हो गई दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल की बाइक

    बीकानेर के इस थाने से गायब हो गई दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल की बाइक

    बीकानेर: इस जगह महिला और पुरुष ने एक-साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैली सनसनी

    बीकानेर: इस जगह महिला और पुरुष ने एक-साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैली सनसनी