डूबने से कॉन्स्टेबल की मौत, पाल पर मोबाइल और चाबी मिली

डूबने से कॉन्स्टेबल की मौत, पाल पर मोबाइल और चाबी मिली
अजमेर। पुलिस लाइन में तैनात कॉन्स्टेबल जयनारायण का शव संदिग्ध परिस्थितियों में वरुण सागर (फॉयसागर) झील में मिला। उसने आत्महत्या की या किसी हादसे में मौत हुई, पुलिस इन दोनों एंगल पर जांच कर रही है। वरुण झील की पाल पर कॉन्स्टेबल जयनारायण का मोबाइल फोन और स्कूटर की चाबी सलीके से रखी हुई पाई गई थी। इससे माना जा रहा है कि कॉन्स्टेबल ने पूरे होश में फोन व चाबी पाल पर रखी, इसके बाद डूबने से उसकी मौत हो गई।
यह भी माना जा रहा है कि हो सकता हो कि मछलियों को दाना डालते समय कॉन्स्टेबल जयनारायण ने चप्पल उतारी और मोबाइल व चाबी पाल पर रख दी हो। पुष्कर रोड निवासी कॉन्स्टेबल जयनारायण की ड्यूटी अपहरण की शिकार 2 वृद्ध बहनों की सुरक्षा में लगी हुई थी। वह रोजाना मछलियों को दाना डालने के लिए वरुण सागर झील किनारे जाया करता था। शाम साढ़े 7 बजे वह घर से स्कूटर पर निकला और रात करीब 9 बजे वरुण सागर गेट के बाहर स्कूटर खड़ा कर पैदल भीतर गया चौकीदार ने इतनी रात में आने पर टोका भी, लेकिन परिचित होने के कारण भीतर जाने दिया। काफी देर तक जयनारायण वापस नहीं लौटा तो चौकीदार ने करीब पौने 2 बजे पुलिस को सूचना दी थी। गंज थाना प्रभारी महावीर सिंह के अनुसार सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। थे, पाल पर मोबाइल व स्कूटर की चाबी मिलने से जयनारायण की झील में डूबने की पुष्टि हो गई। पुलिस ने शव की तलाश कर बाहर निकलवाया। पुलिस जांच कर रही है कि जयनारायण की मौत हादसे में हुई या उसने आत्महत्या की है।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार