राजस्थान में भीषण हादसा, कार के परखच्चे उड़े, मासूम सहित मां-दादा की दर्दनाक मौत

राजस्थान में भीषण हादसा, कार के परखच्चे उड़े, मासूम सहित मां-दादा की दर्दनाक मौत

राजस्थान के करौली जिले के नजदीक हिंडौन सिटी के महवा मार्ग पर देवलन मोड़ के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में तेज रफ्तार ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे कार में सवार दादा, मां और उसके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में तीन पीढ़ियों के तीन सदस्यों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान सेना से रिटायर्ड हवलदार बाबूलाल गुर्जर 73, उनकी बहू रोशना 30 और पोते रियांश 1 के रूप में हुई है। वे जयपुर से इलाज कराकर अपने गांव तिघरिया, हिंडौन लौट रहे थे, लेकिन सफर उनके लिए आखिरी साबित हुआ। जैसे ही उनकी कार देवलन मोड़ के पास पहुंची, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक अचानक सामने आ गया, जिससे ड्राइवर कार को संभाल नहीं पाया और टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही नई मंडी थाना प्रभारी कुलदीप चारण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में भेज दिया और हादसे की जांच शुरू कर दी। फिलहाल ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल