100 यूनिट मुफ्त बिजली जारी रहेगी या खत्म होगी ? वित्त मंत्री ने दिया जवाब

100 यूनिट मुफ्त बिजली जारी रहेगी या खत्म होगी ? वित्त मंत्री ने दिया जवाब

जयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में वित्त मंत्री दिया कुमारी ने यह घोषणा की थी कि सोलर पैनल लगाने वाले उपभोक्ताओं को 150 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी। इस घोषणा के बाद लोगों के मन में यह सवाल उठने लगे कि क्या अब 100 यूनिट मुफ्त बिजली योजना बंद हो जाएगी या इसके लिए भी सोलर पैनल लगाना अनिवार्य होगा

वित्त मंत्री दिया कुमारी ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में जो 100 यूनिट मुफ्त बिजली योजना चल रही है, वह जारी रहेगी और उपभोक्ताओं को पहले की तरह इसका लाभ मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों को सौर ऊर्जा की ओर प्रोत्साहित करना है ताकि ऊर्जा उत्पादन में आत्मनिर्भरता बढ़े और बिजली की खपत को संतुलित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि 100 यूनिट मुफ्त बिजली योजना में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वर्तमान में जो 100 यूनिट बिजली फ्री मिल रही है। वह लगातार मिलती रहेगी। लेकिन हमारा प्रयास है कि लोग अब धीरे-धीरे सोलर की तरफ शिफ्ट हो। सरकार चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा लोग सौर ऊर्जा को अपनाएं ताकि बिजली पर निर्भरता कम हो और पर्यावरण को भी फायदा हो।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार