बीकानेर संभाग में एसीबी की बड़ी कार्रवाई,सुरक्षा गार्ड 5 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, पढ़े खबर

बीकानेर संभाग में एसीबी की बड़ी कार्रवाई,सुरक्षा गार्ड 5 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, पढ़े खबर

राजस्थानी चिराग।
अनूपगढ़ की ग्राम पंचायत 90 जीबी में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने ग्राम पंचायत के सुरक्षा गार्ड राजकुमार को प्रधानमंत्री आवास योजना में 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।

राजकुमार ने एक व्यक्ति से प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त जारी करवाने के लिए 6 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत 18 फरवरी 2025 को एसीबी से की। शिकायत में बताया गया कि सुरक्षा गार्ड ग्राम विकास अधिकारी और एलडीसी के लिए यह रिश्वत मांग रहा था।

श्रीगंगानगर एसीबी के डीएसपी वेद प्रकाश लखोटिया के अनुसार, शिकायत के सत्यापन के बाद गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे कार्रवाई की गई। एसीबी की टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की।

एसीबी अधिकारियों ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी और एलडीसी से भी पूछताछ की जा रही है। साथ ही ग्राम पंचायत के कंप्यूटर में रिकॉर्ड की जांच चल रही है। एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज जालोर जिले के मोरसीम गांव में शादी समारोह में डांस कर रही बिजनेसमैन की…

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित बीकानेर। बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में फरार आरोपियों…

    You Missed

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट