आज चैंपियंस ट्रॉफी की सबसे हाई-वोल्टेज टक्कर, दुबई में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान

आज चैंपियंस ट्रॉफी की सबसे हाई-वोल्टेज टक्कर, दुबई में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान

राजस्थानी चिराग। आज आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे हाई-वोल्टेज टक्कर होने जा रही है। भारत और पाकिस्तान दुबई के मैदान पर भिड़ेंगे। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर ढाई बजे से शुरू होगा। टॉस दो बजे होगा। ग्रुप ए का हिस्सा दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट का पांचवां मुकाबला खेला जाएगा। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम उत्साह से लबरेज है क्योंकि उसने विजयी आगाज किया था। भारत ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 6 विकेट से धूल चटाई। रोहित ब्रिगेड अब रविवार को लगातार दूसरी जीत दर्ज करके सेमीफाइनल की दावेदारी पुख्ता करना चाहेगी। भारत की नजर साथ ही चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में मिली हार का हिसाब बराबर करने पर होगी।

वहीं, मोहम्मद रिजवान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान टीम को पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के हाथों 60 रनों से शिकस्त मिली थी। मेजबान पाकिस्तान के लिए यह ‘करो या मरो’ की स्थिति वाला मैच है। पाकिस्तान को अगर भारत से हार मिलती है तो उसके लिए टूर्नामेंट में आगे की राह बेहद कठिन हो जाएगी। कप्तान रोहित का फॉर्म में लौटना भारत के लिए अच्छा संकेत है। उन्होंने बांग्लादेश के सामने 41 रन की तेजतर्रार पारी खेली थी। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से फैंस को धमाल की उम्मीद होगी। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने पिछले मैच में शतक लगाया था। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ‘पंजा’ खोलकर लय हासिल कर चुके हैं। दूसरी ओर, चोटिल फखर जमां के चैंपिंयंस ट्राफी से बाहर होने के कारण पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बाबर आजम की फॉर्म भी पाकिस्तानी खेमे के लिए चिंता का सबब है।

पावरप्ले होगा अहम

अगर भारतीय टीम ने पावरप्ले को बल्लेबाजी में भुना लिया तो फिर पाकिस्तान की हार लिख जाएगी, क्योंकि इसके बाद उनके पास गेंदबाजी में ज्यादा विकल्प नहीं होंगे।

चंद मिनटों में बिक गए थे टिकट

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच के सारे टिकट कुछ ही मिनटों में साफ गए थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस मैच का क्रेज फैंस में कितना है, क्योंकि वे इस प्रतिद्वंदिता को देखने के लिए उत्साहित नजर आते हैं। लाखों लोग ऑनलाइन लाइन में लगे रहे थे, लेकिन उनको टिकट नहीं मिला था।

  • Related Posts

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज नापासर। बीकानेर ग्रामीण क्षेत्र की ग्राम पंचायत रायसर स्थित उचित मूल्य की दुकान संचालिका के खिलाफ…

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार जयपुर। शहर में अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटरों और उनकी आड़ में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर…

    You Missed

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत

    कोचिंग में आग, 15 मौतें, बचने के लिए बाथरूम में छिपे, दम घुटा, 4 अफसर सस्पेंड

    कोचिंग में आग, 15 मौतें, बचने के लिए बाथरूम में छिपे, दम घुटा, 4 अफसर सस्पेंड

    बीकानेर: लाखों जाली नोट के प्रकरण में वर्षो से वांछित चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: लाखों जाली नोट के प्रकरण में वर्षो से वांछित चढ़ा पुलिस के हत्थे