राजस्थान के 3 संभाग में बारिश का अनुमान, बीकानेर संभाग में इस दिन हो सकती है झमाझम बारिश

राजस्थान के 3 संभाग में बारिश का अनुमान, बीकानेर संभाग में इस दिन हो सकती है झमाझम बारिश

जयपुर। राजस्थान में दिन और रात के तापमान में अचानक बदलाव आया है। दिन का अधिकतम तापमान 4 डिग्री तक बढ़ गया है। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री तक बढ़ा है। मौसम विभाग के नए Prediction के अनुसार 26 फरवरी यानि महाशिरात्रि को मौसम शुष्क रहेगा। पर 27 फरवरी, 28 फरवरी व 1 मार्च को मौसम बदल जाएगा। 27 फरवरी से मौसम में हल्का बदलाव आएगा। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है। 28 फरवरी को जयपुर–भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है तो बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है। वहीं 1 मार्च को भी जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। मौसम विभाग के जारी आंकड़ों के अनुसार सोमवार को 16 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। सबसे अधिक दिन का पारा बाड़मेर में 35 डिग्री दर्ज किया गया। इसी प्रकार रात का न्यूनतम तापमान फलौदी में 17.4 डिग्री दर्ज किया गया।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आई है। घटना नोखा…

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे श्रीगंगानगर में स्कूटी सवार युवकों ने व्यापारी के घर में जबरन घुसकर मारपीट करने की कोशिश…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

    बीकानेर : पिकअप और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार दो जनें घायल

    बीकानेर : पिकअप और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार दो जनें घायल

    बीकानेर : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोचा

    बीकानेर : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोचा

    सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक की मौत, पत्नी गंभीर घायल, खुशियों वाले घर में पसरा सन्नाटा

    सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक की मौत, पत्नी गंभीर घायल, खुशियों वाले घर में पसरा सन्नाटा