दो सांडों की लड़ाई में व्यक्ति की मौत, हादसे के बाद लोगों में आक्रोश, सामने आया वीडियो

दो सांडों की लड़ाई में व्यक्ति की मौत, हादसे के बाद लोगों में आक्रोश, सामने आया वीडियो

राजस्थानी चिराग। श्रीगंगानगर में आवारा सांडों की लड़ाई के दौरान चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। झगड़ते हुए सांडों ने व्यक्ति को टक्कर मारी। मामला सादुलशहर बस स्टैंड के पास शुक्रवार दोपहर का है। जिसका वीडियो अब सामने आया है। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 17 निवासी श्योकरण (55) पुत्र गोवर्धन दास अपनी गर्भवती पुत्रवधू को सादुलशहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद अस्पताल से भगत सिंह चौक की ओर फल और सब्जी लेने जा जा रहा था। रास्ते में मुथूट फाइनेंस के पास दो सांड लड़ते हुए आए और श्योकरण को चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार सांडों ने श्योकरण को जोरदार टक्कर मारी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत उठाकर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे श्रीगंगानगर रेफर कर दिया। श्रीगंगानगर पहुंचने के बाद श्योकरण की इलाज के दौरान मौत हो गई। श्योकरण ट्रैक्टर ड्राइवर था। हादसे के बाद लोगों में आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से निराश्रित पशुओं से निजात दिलाने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आई है। घटना नोखा…

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे श्रीगंगानगर में स्कूटी सवार युवकों ने व्यापारी के घर में जबरन घुसकर मारपीट करने की कोशिश…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

    बीकानेर : पिकअप और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार दो जनें घायल

    बीकानेर : पिकअप और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार दो जनें घायल

    बीकानेर : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोचा

    बीकानेर : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोचा

    सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक की मौत, पत्नी गंभीर घायल, खुशियों वाले घर में पसरा सन्नाटा

    सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक की मौत, पत्नी गंभीर घायल, खुशियों वाले घर में पसरा सन्नाटा