Rajasthan में दर्दनाक हादसा, बेकाबू होकर कार झाड़ियों में फंसी, दो की मौत

Rajasthan में दर्दनाक हादसा, बेकाबू होकर कार झाड़ियों में फंसी, दो की मौत

जयपुर। Rajasthan के ओसियां कस्बे के निकटवर्ती गांव हरिपुरा से सत्संग के लिए खेड़ापा रवाना हुए एक ही परिवार के पांच लोगों की एसयूवी बेकाबू होकर झाड़ियों में फंस गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक बच्चे समेत तीन लोग गंभीर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार हरिपुरा गांव से एक ही परिवार के लोग तथा रिश्तेदार एसयूवी में सवार होकर खेड़ापा में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हुए। इस दौरान ओसियां कस्बे के बाहर खेतेश्वर सर्कल के पास कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराती हुई बबूल की झाड़ियों में जाकर फंस गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आस पास के लोग मौके पर पहुंचे तथा क्रेन मंगवाकर कार में दबे लोगों को बाहर निकाला।

-राजस्थान के किसानों के लिए खुशखबरी, पढ़े पूरी खबर

तीन गंभीर घायल
इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस व एबुलेंस की मदद से घायलों को उप जिला अस्पताल ओसियां पहुंचाया। जहां हरिपुरा निवासी मोहनसिंह पुत्र प्रेमसिंह राजपूत (62) तथा नाथड़ाऊ गोपालपुरा निवासी मोहन सिंह पुत्र गुमान सिंह (58) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं हरिपुरा निवासी आसुसिंह पुत्र हमीरसिंह (60), भगवानसिंह पुत्र किशोरसिंह (40) व रविंद्रसिंह पुत्र रामसिंह (15) का प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया।

-बीकानेर की ख़बरों को पढ़ने के लिए करें क्लिक 

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार