खुशखबरी: बीकानेर में अब क्यूआर कोड स्कैन कर दर्ज करवा सकेंगे शिकायतें

खुशखबरी: बीकानेर में अब क्यूआर कोड स्कैन कर दर्ज करवा सकेंगे शिकायतें

बीकानेर। नगर निगम के सफाई और कचरा परिवहन करने वाले संसाधन आमजन की शिकायतों को दर्ज करवाने में मददगार साबित होंगे। नगर निगम कचरा परिवहन और सफाई कार्य करने वाले सभी संसाधनों पर ‘बीकानेर समाधान एप’ का क्यू आर कोड अंकित करेगा। लोग अपने मोबाइल फोन से इस क्यू आर कोड को स्कैन कर समाधान एप के माध्यम से घर बैठे अथवा गली-मोहल्लों से ही जनसमस्याओं को फोटो सहित अपलोड कर सकेंगे। एप में दर्ज यह शिकायत सीधे निगम के कॉल सेंटर में पहुंचेगी। इससे संबंधित जमादार व स्वच्छता निरीक्षक तक शिकायत पहुंचेगी। समस्या का समाधान होते ही पुन: फोटो सहित कार्य पूर्णता की जानकारी समाधान एप पर अपलोड होगी।

वर्तमान में बीकानेर समाधान एप प्ले स्टोर से डाउन लोड करना पड़ रहा है। अब क्यू आर कोड स्कैन कर इसमें जानकारी अपलोड कर सकेंगे। बीकानेर समाधान एप के माध्यम से निगम संबंधित समस्याएं सफाई कार्य संबंधित रोड, नाला, छोटा मृत पशु, नाली रोड व सीवर संबंधित निर्माण व रिपेयर कार्य, बड़े मृत पशु संबंधित, आवारा पशु, गार्डन, अस्थायी अतिक्रमण, अवैध निर्माण, अतिक्रमण, आग, हाईमास्ट, स्ट्रीट लाइट, घर-घर कचरा संग्रहण, एलईडी लाईट रिपेयरिंग, सीवर लाइन सफाई, हाउस टैक्स, जन्म -मृत्यु पंजीकरण, स्वास्थ्य शाखा,राजस्व शाखा, होर्डिंग विज्ञापन,जर्जर मकान आदि से संबंधित समस्याओं को फोटो सहित करंट लोकेशन अनुसार अपलोड कर सकेंगे।

इन संसाधनों पर लगेंगे क्यूआर कोड
निगम आयुक्त के अनुसार, निगम से अनुबंधित 155 ऑटो टिपर, 60 ट्रैक्टर ट्रॉलियां हैं, जो दैनिक रूप से शहर में कचरा परिवहन का कार्य कर रहे हैं। वहीं निगम के 11 डंपर, चार सुपर सकर व सुपर कम जेटिंग मशीनें, 14 जेसीबी मशीनें, सात चल शौचालय, चार पिंक बस महिला शौचालय हैं। इन सभी पर बीकानेर समाधान एप से निगम संबंधित कार्यों के लिए क्यू आर कोड लगाए जाएंगे।

  • Related Posts

    बीकानेर में इस जगह घर के बाहर बैठे थे 60 वर्षीय व्यक्ति, झगड़ते सांड ने ले ली जान

    बीकानेर में इस जगह घर के बाहर बैठे थे 60 वर्षीय व्यक्ति, झगड़ते सांड ने ले ली जान बीकानेर। भीनासर इलाके में रविवार को हुई एक दर्दनाक घटना ने प्रशासन…

    शनि-मंगल-बुध अस्त! इन 3 राशियों के लिए कठिन हो सकता है आने वाला समय

    शनि-मंगल-बुध अस्त! इन 3 राशियों के लिए कठिन हो सकता है आने वाला समय Shani Asta 2026: शनि देव 13 मार्च को मीन राशि में अस्त होने वाले हैं. ग्रहों…

    You Missed

    बीकानेर में इस जगह घर के बाहर बैठे थे 60 वर्षीय व्यक्ति, झगड़ते सांड ने ले ली जान

    बीकानेर में इस जगह घर के बाहर बैठे थे 60 वर्षीय व्यक्ति, झगड़ते सांड ने ले ली जान

    शनि-मंगल-बुध अस्त! इन 3 राशियों के लिए कठिन हो सकता है आने वाला समय

    शनि-मंगल-बुध अस्त! इन 3 राशियों के लिए कठिन हो सकता है आने वाला समय

    बीकानेर में नहरबंदी को लेकर आई ये खबर अब 21 नहीं इतनी तारीख से होगी

    बीकानेर में नहरबंदी को लेकर आई ये खबर अब 21 नहीं इतनी तारीख से होगी

    बीकानेर : लाठी, सरियों से हमला कर जेब से हजारों रुपए छीनने का आरोप

    बीकानेर : लाठी, सरियों से हमला कर जेब से हजारों रुपए छीनने का आरोप

    बाइपास पर काल बना ट्रेलर, साला-बहनोई समेत तीन की दर्दनाक मौत

    बाइपास पर काल बना ट्रेलर, साला-बहनोई समेत तीन की दर्दनाक मौत

    बारात जा रहे दूल्हे के भाई समेत 2 की मौत, घर से 12 किमी दूर कार पलटी

    बारात जा रहे दूल्हे के भाई समेत 2 की मौत, घर से 12 किमी दूर कार पलटी