राजस्थान में आज बारिश का अलर्ट, इन संभाग में बढ़ेगी सर्दी

राजस्थान में आज बारिश का अलर्ट, इन संभाग में बढ़ेगी सर्दी

जयपुर। राजस्थान में बारिश-ओलावृष्टि के बाद ठंडक बढ़ गई है। प्रदेश में आज नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होगा। इसके असर से श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के आसपास बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 4-5 मार्च से बीकानेर और जयपुर संभाग में तापमान में गिरावट होने और सर्दी बढ़ने की संभावना जताई है। शेखावाटी इलाके में इस दौरान न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो सकता है। उत्तर-पूर्वी जिलों में रविवार को दिनभर हल्के बादल छाए रहे। सीकर, जयपुर, अलवर, पिलानी, अजमेर, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, धौलपुर, नागौर, सिरोही समेत कई शहरों में कल अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। कल सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस भीलवाड़ा में दर्ज हुआ। कल सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस श्रीगंगानगर में दर्ज हुआ। चूरू, माउंट आबू, झुंझुनूं, दौसा, फतेहपुर, सिरोही, बारां और पिलानी में भी न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।

अब आगे क्या?​​​​​​
4-5 मार्च को राज्य में उत्तरी हवा का असर बढ़ने और उससे न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। शेखावाटी के जिलों में कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो सकता है। 6-7 मार्च से राज्य में फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी और दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज होने लगेगा।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार