बीकानेर के लिए आ गई बड़ी खुशखबरी, करणी माता मंदिर में 22 करोड़ की लागत से होंगे विकास कार्य

बीकानेर के लिए आ गई बड़ी खुशखबरी, करणी माता मंदिर में 22 करोड़ की लागत से होंगे विकास कार्य

राजस्थानी चिराग। राजस्थान के बीकानेर जिले के प्रसिद्ध करणी माता मंदिर के विकास के लिए पर्यटन मंत्रालय ने करीब 22.57 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। सरकार की ‘प्रसाद’ योजना के अंतर्गत विकास कार्य किए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा, पर्यटन के दृष्टिगत और विशेषकर जनभावनाओं को सर्वोपरि रखते हुए विकास किया जाएगा।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर लिखा कि ‘हम सभी सनातनी बहनों-भाइयों और विशेषकर हमारे बड़े-बुजुर्गों को सूचना देते हुए हर्षित हूं कि बीकानेर के प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में मोदी के नेतृत्व की सरकार की ‘प्रसाद’ योजना के अंतर्गत 22.57 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य होंगे।’

सभी कार्य होंगे सफल- शेखावत
उन्होंने आगे लिखा कि ‘केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय और राजस्थान सरकार मिलकर श्रद्धालुओं की सुविधा, पर्यटन के दृष्टिगत और विशेषकर जनभावनाओं को सर्वोपरि रखते हुए विकास योजना का क्रियान्वयन करेंगे। निश्चित ही मां करणी के आशीर्वाद से सभी कार्य सफल होंगे और मंदिर की शोभा अत्यंत विशिष्ट प्रतीत होगी।’

क्यों प्रसिद्ध है करणी माता मंदिर
करणी माता का मन्दिर का बीकानेर से 30 किलोमीटर दक्षिण दिशा में देशनोक में स्थित है। करणी माता को मां दुर्गा का ही स्वरूप माना जाता है। इस मंदिर की एक खास बात यह भी है कि इस मंदिर में आपको इंसानों से ज्यादा चूहे नजर आएंगे। यहां लगभग 25 हजार चूहें मौजूद हैं, इन काबा भी कहा जाता है। सफेद चूहों को विशेष महत्व दिया जाता है, क्योंकि उन्हें करणी माता के बेटों का अवतार माना जाता है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल