बीकानेर: इस जगह खड़ी मोटरसाइकिल में लगाई आग, CCTV में कैद हुई वारदात

बीकानेर: इस जगह खड़ी मोटरसाइकिल में लगाई आग, CCTV में कैद हुई वारदात

बीकानेर। शहर में असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला सैटेलाइट अस्पताल का है, जहां दो अज्ञात व्यक्तियों ने एक मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया। यह पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।डागा मोहल्ला निवासी सुरेंद्र डागा ने बताया कि वे रात करीब 8 बजे अपने रिश्तेदार मरीज से मिलने सैटेलाइट अस्पताल गए थे। उन्होंने अपनी बाइक भोजनालय के आगे खड़ी की थी। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्तियों ने बाइक में आग लगा दी और मौके से फरार हो गए।

आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पानी और मिट्टी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक काफी हद तक जल चुकी थी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें दो युवक मोटरसाइकिल में आग लगाते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दिए। पुलिस अब आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

बीकानेर में इस तरह की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। सैटेलाइट अस्पताल जैसी सार्वजनिक जगह पर इस तरह की घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।

  • Related Posts

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार बीकानेर। नशीले पदार्थो के मामले में पुलिस ने दो वांछित को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुक्ताप्रसाद पुलिस टीम ने की…

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के कालू बास इलाके में सोमवार रात्रि को दो पक्षों के बीच मारपीट…

    You Missed

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत