बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर, एक हेड-कॉन्स्टेबल की मौत, दो घायल

बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर, एक हेड-कॉन्स्टेबल की मौत, दो घायल

नागौर में फॉर्च्युनर कार सवारों ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक हेड कॉन्स्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस की गाड़ी पलट गई और उसमें आग लग गई। हादसा जिले के जायल थाना क्षेत्र के खिंयाला रोड पर शुक्रवार देर रात 1 बजे हुआ। थानाधिकारी मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 1 बजे पुलिस की डायल 112 बोलेरो गाड़ी गश्त कर रही थी।

इसमें एक हेड कॉन्स्टेबल और दो कॉन्स्टेबल थे। खिंयाला रोड पर जाट हॉस्टल के सामने एक फॉर्च्युनर गाड़ी खड़ी थी। गश्त टीम को शक हुआ तो उसे रुकवाने की कोशिश की। पुलिस की गाड़ी को आता देख बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी।

टक्कर मारकर फरार हुए आरोपी
मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि हादसे में हेड कॉन्स्टेबल प्रहलाद राम का निधन हो गया। प्रहलाद राम कुचेरा थाना इलाके के रुपाथल गांव के रहने वाले थे। जबकि कॉन्स्टेबल महेश मीणा और रामगोपाल घायल हो गए। गाड़ी पलटने के बाद दोनों घायल बाहर निकले और प्रहलाद राम को बाहर निकाला। हेड कॉन्स्टेबल के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। टक्कर के कुछ मिनट बाद पुलिस की गाड़ी में आग भी लग गई।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार