गरीब महिलाओं को हर महीने ₹2500 मिलेंगे,कैबिनेट ने मंजूरी दी

गरीब महिलाओं को हर महीने ₹2500 मिलेंगे,कैबिनेट ने मंजूरी दी

राजस्थानी चिराग। दिल्ली सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला समृद्धि योजना लॉन्च कर दी। इसमें BPL (गरीबी) परिवार की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए दिए जाएंगे। दिल्ली में 72 लाख महिला मतदाता हैं। अनुमान है कि करीब 20 लाख महिलाओं को इस योजना का फायदा मिलेगा। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में योजना शुरू करने की घोषणा की। इससे पहले शनिवार सुबह दिल्ली कैबिनेट की बैठक में योजना को मंजूरी दी गई।

योजना लॉन्च करते हुए नड्डा ने कहा- मैं सीएम रेखा गुप्ता और अन्य लोगों को बधाई देता हूं कि दिल्ली में इस योजना को लागू करने के लिए 5100 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। योजना तुरंत शुरू की जाएगी। भाजपा की चुनावी सफलता में महिलाओं की भूमिका को स्वीकार करते हुए नड्डा ने कहा, ‘दिल्ली की जीत महिलाओं के समर्थन के बिना संभव नहीं थी।’ दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान AAP के महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए देने के वादे के सामने भाजपा ने 2500 रुपए देने का वादा किया था। पार्टी को इसका फायदा मिला और भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर 26 साल बाद सत्ता में वापसी की, जबकि AAP 22 सीटों पर सिमट गई।

CM बोलीं- शर्तें तय करने के लिए कमेटी बनाई
मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया- हमने एक कमेटी का गठन किया है। इसकी अध्यक्षता मैं स्वयं करूंगी। इसमें मंत्री प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा और आशीष सूद भी रहेंगे। कमेटी योजना का पोर्टल बनाने, नियम और शर्तें तय करने पर विचार-विमर्श करेगी।

रजिस्ट्रेशन के लिए अलग पोर्टल
महिला समृद्धि योजना का फायदा उठाने के लिए महिलाओं को ई-रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा। महिलाएं इस पर वोटर कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड और आय प्रमाण पत्र जमा जैसे जरूरी दस्तावेज जमा करके आवेदन कर सकेंगी।

अगले साल बढ़ेगा योजना का बजट
योजना से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि योजना का बजट अगले साल बढ़ाया जाएगा। इस साल योजना के लिए 5100 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। इससे महिलाओं को पहले से मिल रही सहायता में कोई रुकावट नहीं आएगी।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार