बीकानेर: हुड़दंगियों व शराबियों पर पुलिस की नजर, होटलों की चेकिंग और नाकाबंदी शुरू

बीकानेर: हुड़दंगियों व शराबियों पर पुलिस की नजर, होटलों की चेकिंग और नाकाबंदी शुरू

बीकानेर। होली त्योहार के अब तीन दिन शेष हैं। जिला पुलिस विशेष तौर से शराबियों, हुड़दंगियों व मनचलों पर पैनी नजर रहेगी। शहर में लगे सीसीटीवी से भी शहर पर पूरी तरह से नजर रखी जाएगी। होली के हुड़दंग में दंगा और एक दूसरे से पंगा लेने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। जिलेभर में हुड़दंगियों पर पैनी नजर रखने के लिए 54 जगहों पर नाके लगाए गए हैं। वहीं 35 टीमें पैदल गश्त कर निगरानी करेंगी। बुलेट बाइक से पटाखा बजाने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और ऐसा करने वालों के वाहन जब्त करने के साथ-साथ उन्हें भी यातायात नियमों का सबक सिखाया जाएगा। एहतियात के तौर पर होटल, ढाबों, धर्मशालाओं की चेकिंग के साथ-साथ शाम.को चार घंटे की नाकाबंदी की जा रही है। 112, चेतक, पीसीआर और ईआरवी को अपने-अपने इलाके में हुड़दंगियों व मनचलों पर सख्ती से निपटने के आदेश दिए हैं। शराब पीकर वाहन चलाने वालों को किसी भी सूरत में बशा नहीं जाएगा और महिला सुरक्षा के लिए भी महिला पुलिस दस्ता तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करेगा। होली पर्व पर पुलिस का खुफिया तंत्र भी सादी वर्दी में भीड़भाड़ वाले इलाकों पर पैनी नजर रखेेगा। सभी पीसीआर एवं राइडर को निर्देश दिए गए हैं कि पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से जहां भी अव्यवस्था की सूचना प्राप्त होगी, तुरंत मौके पर जाकर स्थिति से निपटेंगे। यातायात पुलिस संदिग्ध वाहन चालकों की ब्रीथ एनाइजर से जांच करेगी।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार