सिर्फ नाम का होस्ट पाकिस्तान… चैंपियंस ट्रॉफी की अवॉर्ड सेरेमनी में PCB के किसी अधिकारी को न देख भड़के पाकिस्तानी दिग्गज

सिर्फ नाम का होस्ट पाकिस्तान… चैंपियंस ट्रॉफी की अवॉर्ड सेरेमनी में PCB के किसी अधिकारी को न देख भड़के पाकिस्तानी दिग्गज

राजस्थानी चिराग। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्‍यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर भारत ने खिताब पर कब्‍जा करते हुए इतिहास रच दिया है। चैंपियंस ट्रॉफी की अवॉर्ड सेरेमनी में भारतीय खिलाडि़यों और फैंस की खुशी देखते ही बन रही थी, इस बीच एक नया विवाद भी खड़ा हो गया। दरअसल अवॉर्ड सेरेमनी में पीसीबी का कोई अधिकारी ही मौजूद नहीं था। इस पर पाकिस्तान के दिग्‍गजों ने हैरानी जताई है। ज्ञात हो कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान के पास है। ऐसे में सेरेमनी के दौरान मंच पर किसी पाकिस्‍तानी अधिकारी के नहीं होने पर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज वसीम अकरम और शोएब अख्‍तर ने नाराजगी व्‍यक्‍त की है।

एक अजीब सी चीज मैंने देखी- अख्‍तर
भारत के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद पाकिस्‍तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्‍तर ने प्राइज सेरेमनी में पीसीबी के किसी पदाधिकारी के नहीं होने पर अपनी आपत्ति जताई है। उन्‍होंने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी भारत ने जीती है, लेकिन एक अजीब सी चीज मैंने देखी कि पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड का कोई नुमाइंदा यहां खड़ा नहीं था। पाकिस्‍तान इस चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी कर रहा था। ये बात मेरी समझ से बाहर है कि यहां पर कोई ट्रॉफी देने क्‍यों नहीं आया। यह एक वैश्विक मंच था, यहां आपको होना चाहिए था।

वसीम अकरम ने भी उठाया सवाल
वसीम अकरम ने टेन स्पोर्ट्स पर बातचीत में कहा कि मुझे पता है कि पीसीबी के चेयरमैन की सेहत अच्छी नहीं है, लेकिन जो लोग पाकिस्तान से यहां आए उनमें से कोई पर नहीं गया। उन्‍होंने सवाल किया कि जो भी चेयरमैन को रिप्रेजेंट कर रहा था, वह स्टेज पर क्यों नहीं गया? क्या उन्हें स्टेज पर नहीं बुलाया गया। मुझे नहीं पता कि इसके पीछे क्‍या कारण है? लेकिन ये देखकर मुझे कतई अच्छा नहीं लगा।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल