बीकानेर: बुजुर्ग से लिए 50 हजार वापस देने के बहाने फांसा, हनीट्रैप में महिला गिरफ्तार

बीकानेर: बुजुर्ग से लिए 50 हजार वापस देने के बहाने फांसा, हनीट्रैप में महिला गिरफ्तार

बीकानेर. नयाशहर पुलिस ने हनीट्रैप मामले में महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

नयाशहर थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि हदां की रहने वाली आरोपी महिला को सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं मामले में अन्य आरोपी ओमप्रकाश सोनी व एक अन्य महिला की तलाश की जा रही है।

ऐसे हुआ था घटनाक्रम

गजनेर थाना इलाके के पृथ्वीराज का बैरा निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग ने नयाशहर थाने में रिपोर्ट में बताया कि 20 जनवरी, 25 को पृथ्वीराज का बैरा निवासी ओमप्रकाश खीचड़ ने कहा कि उसके जानकार ओमप्रकाश सोनी को 50 हजार रुपयों की आवश्यकता है।

22 जनवरी को ओमप्रकाश सोनी को 50 हजार रुपए उधार दिए और सोने की चेन रख ली। 25 फरवरी को ओमप्रकाश ने परिवादी को फोन किया कि बीकानेर डूडी पेट्रोल पंप के पास आकर 50 हजार रुपए ले जाओ। परिवादी वहां पहुंचा, तो वहां एक महिला स्कूटी पर आई। वह उसे स्कूटी पर बैठा कर विश्वकर्मा गेट के अंदर एक घर में ले गई। वहां महिला व आरोपी ओमप्रकाश सोनी ने बुजुर्ग को एक कमरे में बंद कर दिया। यहां बुजुर्ग को डरा-धमका कर जबरन अश्लील वीडियो बना लिया।

25 लाख की मांग

आरोपियों ने 25 लाख रुपए की मांग की। रुपए नहीं दिए तो वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इससे परिवादी डर गया और सात लाख देने पर राजी हो गया। आरोपी रुपए लेने के लिए बुजुर्ग को एक बोलेरो गाड़ी में बैठाकर आरडी 860 पेट्रोल पंप पर ले गए।

यहां पर बुजुर्ग के किसी जानकार ने उन्हें देख लिया और परिवार को सूचना दे दी। परिवार ने बज्जू पुलिस को सूचना दी, जो मौके पर पहुंच गई। इसके बाद आरोपी बुजुर्ग को छोड़ भागे।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल