टायर फटने से बेकाबू रोडवेज बस ई-रिक्शा से भिड़ी, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

टायर फटने से बेकाबू रोडवेज बस ई-रिक्शा से भिड़ी, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

अनूपगढ़ (श्रीगंगानगर)। नेशनल हाईवे नंबर 911 पर घड़साना मार्ग के गांव 23 ए मोड़ के पास सोमवार को रोडवेज बस का टायर फटने से वह ई-रिक्शा से टकरा गई। इससे ई-रिक्शा में सवार पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया।

बस की सवारियों व राहगीरों की मदद से ई रिक्शा में फंसे हुए घायलों को निकाला गया। मौके पर पहुंची ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने ई-रिक्शा चालक छिन्द्र सिंह (45) और उनके बेटे जसप्रीत सिंह (18), निवासी गांव 4 के (एबी), अनूपगढ़ को मृत घोषित कर दिया। अन्य चार घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन इनमें से दस वर्षीय मनवीत सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह,ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

सूचना पर थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद दल बल सहित मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। थानाधिकारी ने बताया कि ई रिक्शा और बीकानेर डिपो की रोडवेज की बस से आमने सामने टक्कर होने से यह हादसा हुआ है। बस घड़साना से अनूपगढ़ की तरफ आ रही थी। बस का ड्राइवर की तरफ का टायर फटने से अनियंत्रित होने के कारण यह हादसे हुआ।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार