शहर में झगड़े के दौरान युवक ने निकाली तलवार, बाइक की टक्कर के बाद दो पक्ष आमने-सामने हुए

शहर में झगड़े के दौरान युवक ने निकाली तलवार, बाइक की टक्कर के बाद दो पक्ष आमने-सामने हुए

जयपुर। शनिवार दोपहर 12 बजे दो बाइकों की टक्कर के बाद एक पक्ष ने तलवार निकाल ली। इसके बाद दो पक्ष आमने-सामने हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को समझाया गया। इसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्ष के लोगों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल कोई एफआईआर दर्ज नहीं करवाई गई है। घटना कोतवाली थाना इलाके में दर्जियों का मोहल्ला खजाने वाले की गली की है। स्थानीय दुकानदार हेमंत विजय ने बताया- उनकी दुकान के सामने दो बाइकों की भिड़ंत हुई। बाइक सवार दोनों युवक झगड़ा करने लगे। इसी दौरान एक युवक कुछ दूर गया।

फिर तलवार लेकर भागता हुआ आया। इस के बाद माहौल खराब हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तलवार लहराने की बात से लोगों में गुस्सा था। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष को समझाया। इस के बाद भीड़ इधर-उधर हो गई। तलवार लहराने वाले युवक ने भी मौके पर माफी मांगी। इसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस अधिकारियों ने बताया- दोनों पक्ष के लोगों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, अगर कोई रिपोर्ट देगा तो एफआईआर दर्ज की जाएगा। एसीपी कोतवाली अनूप सिंह ने बताया- दो युवकों की बाइक भिड़ने पर एक युवक पट्टा (तलवार) लेकर आया। इस पर अन्य लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। बात केवल बाइक भिड़ने की थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले को शांत कराया। दोनों पक्षों से पुलिस टीम बात कर रही है। अगर कोई पक्ष शिकायत देगा तो कार्रवाई की जाएगा।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार