कपड़ों की नाप के दौरान बालिका के साथ गंदी हरकत, घर जाकर मां को दर्द होने की शिकायत की तो चला पता

कपड़ों की नाप के दौरान बालिका के साथ गंदी हरकत, घर जाकर मां को दर्द होने की शिकायत की तो चला पता

राजस्थानी चिराग। अजमेरमें माता-पिता के साथ बाजार में कपड़े खरीदने आई छह वर्षीय बालिका के साथ रेडिमेड कपड़ों की शॉप में काम करने वाले नाबालिग सेल्समैन ने अश्लील हरकत कर दी। मदनगंज थाना पुलिस ने बालिका की मां की शिकायत पर पोक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया, वहीं बालिका का मेडिकल कराया गया है।

जानकारी के अनुसार की छह वर्षीय बालिका माता-पिता के साथ कपड़े खरीदने बाजार आई। उन्होंने राजकीय शार्दूल स्कूल के पास रेडिमेड कपड़ों की शॉप में बालिका के लिए कपड़े दिखाने की बात कही। इस दौरान किशोर (सेल्समैन) कपड़े दिखाने लगा। कुछ कपड़े पसंद नहीं आने पर वह बालिका को शॉप में दूसरे काउंटर पर ले जाकर कपड़े दिखाने लगा।

आरोप है कि कपड़ों की नाप के दौरान ही उसने बालिका के साथ गंदी हरकत कर दी। कपड़ों की खरीदारी के बाद बालिका माता-पिता के साथ चली गई। घर पहुंचकर उसने मां को दर्द होने की शिकायत की। पूछने पर उसने बताया कि कपड़े दिखाने के दौरान सेल्समैन ने उसके साथ गंदी हरकत की है।
इस पर माता-पिता बालिका के साथ फिर शॉप पर पहुंचे। यहां संचालक को किशोर (सेल्समैन) की करतूत बताई। संचालक ने बालिका से गलत हरकत करने वाले के बारे में पूछा तो उसने किशोर की तरफ हाथ से इशारा कर इसकी पुष्टि की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर को थाने ले गई। बालिका के माता-पिता भी उसे लेकर थाने पहुंच गए।

जानकारी मिलने पर कई जनप्रतिनिधि भी थाने पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर प्रशिक्षु आईपीएस अभिषेक अदांसु भी थाने पहुंच गए और नियमानुसार उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार