बीकानेर: आपको भी आज करना है इन रास्तों से सफर तो ये खबर है आपके लिए जरूरी

बीकानेर: आपको भी आज करना है इन रास्तों से सफर तो ये खबर है आपके लिए जरूरी

बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर दौरे के चलते बुधवार को शहर में यातायात डायवर्ट रहेगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को कुछ मार्गों पर आवागमन करने से बचने की सलाह दी है। साथ ही वैकल्पिक रूट भी बताए है।

बाइपास से यूं रहेगी यातायात व्यवस्था

जैसलमेर हाइवे से बीकानेर शहर, श्रीगंगानगर, जयपुर-जोधपुर की तरफ आवागमन के लिए कोडमदेसर चौराहा-गांधी प्याऊ से शोभासर सर्किल होकर से श्रीगंगानगर-जोधपुर बाइपास की तरफ रास्ता रहेगा।

नोखा की तरफ से आने और श्रीगंगानगर व जैसलमेर की तरफ आवागमन के लिए जयपुर बाइपास होकर बीछवाल जयपुर बाइपास से श्रीगंगानगर व जैसलमेर की तरफ निकल सकेंगे।

श्रीगंगानगर मार्ग से वाहन बीछवाल-जयपुर बाइपास होकर जयपुर व जोधपुर की तरफ निकल सकेंगे। भारी वाहनों का बीकानेर शहर में प्रवेश पूर्णतया निषेध है।

सीएम की सभा स्थल जाने के लिए यह रास्ता

श्रीडूंगरगढ़, नापासर व सैरुणा से आने वाले लोगों के वाहन जयपुर रोड बाइपास चौराहे से बीछवाल बाइपास होकर स्वामी केशवानंद विवि के गेंट नंबर चार से सभा स्थल में जा सकेंगे।

नोखा, पांचू व देशनोक से आने वाले वाहन भीनासर से जोधपुर बाइपास से जयपुर बाइपास एवं बीछवाल बाइपास होकर स्वामी केशवानंद विवि के गेंट नंबर चार से सभा स्थल पहुंच सकेंगे।

कोलायत, बज्जू, छतरगढ़ से आने वाले वाहन गांधी प्याऊ से शोभासर चौराहा से जैसलमेर बाइपास होकर स्वामी केशवानंद विवि के गेंट नंबर चार से सभा स्थल जाएंगे।

लूणकरनसर एवं महाजन से आने वाले वाहन श्रीगंगानगर-बीकानेर मार्ग से स्वामी केशवानंद विवि के गेट नंबर चार से प्रवेश ले सकेंगे।

बीकानेर शहर से लोग श्रीगंगानगर मार्ग होकर स्वामी केशवानंद विश्वविद्यालय के गेट नंबर दो से प्रवेश करेंगे। वाहन की पार्किंग वहीं रहेगी।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार