25 वर्षीय लड़का-लड़की ने दुपट्टे से पेड़ पर फंदा लगाकर दी जान, दोनों रिश्ते में लगते थे भाई-बहन

Rajasthan News: 25 वर्षीय लड़का-लड़की ने दुपट्टे से पेड़ पर फंदा लगाकर दी जान, दोनों रिश्ते में लगते थे भाई-बहन

Nagaur News:- राजस्थान के नागौर जिले में पांचौड़ी थाना क्षेत्र के दातिणा गाँव में एक दुखद घटना सामने आई है। यहाँ एक 25 वर्षीय युवक और युवती ने खेजड़ी के पेड़ पर दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के बीच भाई-बहन का रिश्ता बताया जा रहा है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

पुलिस ने की कार्रवाई
पांचौड़ी थाना के ड्यूटी अधिकारी हैड कॉन्स्टेबल दिनेश कुमार ने बताया कि मृतक युवक महेंद्र मेघवाल (25) के भाई मणछीराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मणछीराम के अनुसार, महेंद्र 25 मार्च को अपनी मौसी के घर बापिणी गया था। वहाँ से वह मौसी की बेटी को साथ लेकर बिना किसी को बताए निकल गया। रात में दोनों ने दातिणा गाँव में एक खेजड़ी के पेड़ पर दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

शवों का पोस्टमॉर्टम, जाँच शुरू
पुलिस को रात 3 बजे इस घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुँचकर पुलिस ने दोनों के शव पेड़ से उतारे और पांचौड़ी सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवाए। मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम बीकानेर। सड़क किनारे काम कर रहे मजदूर की ट्रक की चपेट में आने से…

    You Missed

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए