Rajasthan Weather Update: राजस्थान में फिर मौसम मारेगा पलटी, इस जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, जानें अपने शहर का पूर्वानुमान

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में फिर मौसम मारेगा पलटी, इस जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, जानें अपने शहर का पूर्वानुमान

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में इन दिनों चल रही उत्तरी हवाओं ने एक बार फिर प्रदेशवासियों को गुलाबी ठंड का अहसास करा दिया है। राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है, जबकि दिन का तापमान भी औसत से 4 डिग्री तक नीचे दर्ज किया गया।

Rajasthan Weather Update: बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार, 2 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसके प्रभाव से दक्षिण राजस्थान के 8 जिलों—उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बूंदी और झालावाड़—में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Rajasthan Weather Update: दिन में चली ठंडी हवाएं, तापमान में गिरावट
शनिवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा लेकिन तेज हवा चलती रही। जयपुर, अजमेर, जोधपुर, सीकर, नागौर सहित कई जिलों में दिनभर ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दी। फलौदी में अधिकतम तापमान 34.4°C दर्ज हुआ, जो कि प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा।

अन्य शहरों में तापमान:

  • बाड़मेर, धौलपुर, डूंगरपुर, कोटा: 33.5°C

  • जैसलमेर: 32.4°C

  • जोधपुर: 32°C

  • बीकानेर: 31.8°C

  • चूरू: 31.2°C

  • जयपुर: 31.8°C (न्यूनतम 18.4°C)

तेज सर्दी का अहसास इन शहरों में ज्यादा
राज्य के कुछ हिस्सों में रात के समय ठंड ने लोगों को sweaters निकालने पर मजबूर कर दिया।

  • हनुमानगढ़: 9.4°C

  • फतेहपुर (सीकर): 7.2°C

  • माउंट आबू (सिरोही): 7°C

पाली, करौली, सिरोही, बारां, श्रीगंगानगर, चित्तौड़गढ़, बीकानेर, सीकर और भीलवाड़ा में भी न्यूनतम तापमान 15°C से नीचे रिकॉर्ड किया गया।

Rajasthan Weather Update: मौसम विभाग की भविष्यवाणी
जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 1 अप्रैल तक उत्तरी हवाओं का असर रहेगा, जिससे तापमान सामान्य से कम ही रहेगा। 2 अप्रैल को संभावित बारिश के साथ कुछ इलाकों में मेघगर्जना और ठंडी हवाएं भी चल सकती हैं।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार