पत्नी ने अपने पति के साथ किया कुछ ऐसा की उसे करनी पड़ी आत्महत्या, पढ़े खबर

पत्नी ने अपने पति के साथ किया कुछ ऐसा की उसे करनी पड़ी आत्महत्या, पढ़े खबर

राजस्थानी चिराग। ससुराल वालों की प्रताडऩा से परेशान होकर युवक द्वारा आत्महत्या करने की खबर सामने आयी है। घटना हनुमानगढ़ थाना क्षेत्र के नोहर के गोगामेड़ी की है। जहां पर युवक ने ससुराल पक्ष से तंग परेशान होकर आत्महत्या कर ली। इस सम्बंध में मृतक राजेन्द्र नाथ के पिता मजबूब उर्फ भूपनाथ ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि उनके बेटे राजेंद्र की शादी एलनाबाद के हुमाउखेड़ा गांव की मंजू से हुई थी। 29 मार्च को वह अपने बेटे के साथ राणिया (हरियाणा) में एक सामाजिक पंचायत में गए थे। दोपहर 2-3 बजे राजेंद्र अपने ससुराल हुमाउखेड़ा चला गया। वहां उसकी पत्नी मंजू, साली सूजा, सास संतरा, ससुर बन्नानाथ, बन्नानाथ के भाई नसीबनाथ और साले राकेश व सुरेश ने मिलकर उसकी बेइज्जती की। उसके साथ मारपीट की और गाली-गलौच किया। इससे वह डिप्रेशन में चला गया और बड़बिराना की रोही में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महबूब ने आरोप लगाया कि नसीबनाथ, बन्नानाथ और अन्य लोग उसकी पत्नी से वेश्यावृत्ति करवाकर पैसे वसूलते थे। राजेंद्र ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया,जो उसके फोन में सुरक्षित है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार