बीकानेर में वाहनों मालिकों को हो सकती समस्या, ये है वजह

बीकानेर में वाहनों मालिकों को हो सकती समस्या, ये है वजह

बीकानेर। चार फिटनेस सेंटरों की अवधि पूरी होने के बाद अब वहां वाहनों की फिटनेस प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकेगी। सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी फिटनेस सेंटरों को 31 मार्च 2025 तक ऑटोमेटिक मशीनों से लैस किया जाना था, लेकिन बीकानेर सहित प्रदेश के अधिकांश फिटनेस सेंटर संचालकों ने ऐसा नहीं किया। नतीजतन, अब केवल अजमेर और जयपुर के ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर पर ही वाहनों की फिटनेस हो सकेगी, जिससे वाहन मालिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। बता दें सामान्य फिटनेस सेंटर में वाहनों की जांच मैन्युअली की जाती थी, जहां निरीक्षकों द्वारा गाड़ियों की ब्रेकिंग, सस्पेंशन, लाइटिंग और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की जाती थी। वहीं ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर में पूरी प्रक्रिया मशीनों द्वारा संचालित होती है। फिटनेस बाधित होने से ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स उद्योग पर सीधा असर पड़ेगा। बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के वाहन सड़कों पर नहीं चल सकते। अब वाहन चालकों को अपने वाहनों की फिटनेस जांच करवाने के लिए अजमेर या जयपुर जाना पड़ेगा। सरकार को चाहिए कि वह अस्थायी फिटनेस व्यवस्था शुरू करे। बीकानेर में चार फिटनेस सेंटरों का बंद होना वाहन मालिकों के लिए एक गंभीर समस्या बन चुका है।

  • Related Posts

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार बीकानेर। नशीले पदार्थो के मामले में पुलिस ने दो वांछित को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुक्ताप्रसाद पुलिस टीम ने की…

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के कालू बास इलाके में सोमवार रात्रि को दो पक्षों के बीच मारपीट…

    You Missed

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत