बीकानेर: करोड़ों रुपए की लूट में खुद साथियों के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम

बीकानेर: करोड़ों रुपए की लूट में खुद साथियों के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम
बीकानेर । बीछवाल थाना इलाके में अनाज व्यापारी के कर्मचारियों से करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लूट की वारदात का सूत्रधार व्यापारी का दोस्त चांद सिंह निकला। चांद सिंह आरएसी के हेड कांस्टेबल का बेटा बताया जा रहा है। उसने साथियों के साथ मिल कर साजिश रची। खुद भी वारदात में शामिल रहा। सीओ सदर विशाल जांगिड़ ने बताया कि पीडि़त व्यापारी रामावतार व उसके कर्मचारी संपतलाल सारस्वत ने चांदसिंह एवं उसके दो साथियों पर आरोप लगाया है। चूरू निवासी आरोपी चांद सिंह व्यापारी रामावतार का दोस्त है। उसने अपने दो साथियों को कार में बीकानेर बुलाया था। यहां कार की नंबर प्लेट बदली और वारदात को अंजाम दिया।

सीओ सदर जांगिड़ ने बताया कि जांच में पता चला कि व्यापारी रामावतार एवं आरोपी चांदसिंह के बीच अक्सर बातचीत होती थी। एक दिन पहले भी दोनों में बातचीत हुई थी। पुलिस दोनों के संबंधों और लेन-देन की भी पड़ताल कर रही है।

बीछवाल थाना इलाके में बुधवार शाम करीब सवा चार बजे अनाज व्यापारी रामावतार सारस्वत के यहां काम करने वाला मुकेश सारस्वत व संपत सारस्वत स्कूटी पर एक करोड़ 43 लाख रुपए लेकर घर जा रहे थे। इन्द्रा कॉलोनी में भैरुंजी मंदिर के पास बदमाश कार में आए। स्कूटी के आगे कार को खड़ा कर रुकवाया और रुपयों का बैग छीन कर ले गए।

एसआईटी गठित
एएसपी सिटी सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि आरोपी चूरू के घंटोल हाल पता बीकानेर निवासी चांद सिंह के दोनों साथियों की पहचान कर ली गई है। इनमें से एक घंटोल निवासी अंशुल उर्फ मोंटी व दूसरा चूरू का जसरासर निवासी अभिषेक है। आरोपी बेहद शातिर हैं। मोबाइल का उपयोग नहीं कर रहे हैं। वारदात कर वे श्रीगंगानगर भाग गए। गुप्तचरों से आरोपियों की लोकेशन मिली है। एक एसआईटी धरपकड़ के लिए गठित की गई है।

कार मांग कर लाए थे
आरोपी चांदसिंह का दोस्त अंशुल उर्फ मोंटी कार मांग कर लाया था। आरोपी किसी पारिवारिक कार्यक्रम में जाने का कह कर कार चूरू के घंटोल निवासी सवाई सिंह से लाए थे। चूरू से निकलते ही कार की नंबर प्लेट बदल दी।

  • Related Posts

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई श्रीगंगानगर। सीएम भजनलाल शर्मा ने एक ही भूखंड पर दो पट्टे…

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर छत्तरगढ़। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में सत्तासर-खाजूवाला रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला