खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक हाईवे बनेगा फोरलेन, शुरू हुई प्रक्रिया

खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक हाईवे बनेगा फोरलेन, शुरू हुई प्रक्रिया

बीकानेर। नागौर-बीकानेर नेशनल हाईवे 62 को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग ने डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनाने का काम शुरू कर दिया है। हाल ही में देशनोक में हुई एक सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत के बाद यह कदम उठाया गया है। नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को पत्र लिखकर इस मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग की थी। बिश्नोई के साथ नेशनल हाईवे के अधीक्षण अभियंता केशाराम पंवार, अधिशाषी अभियंता मुकेश दुबे और अन्य अधिकारियों ने चरकड़ा से देशनोक तक हाईवे का निरीक्षण किया। टीम ने ब्लैक स्पॉट्स की जांच की और मौजूदा हाईवे में पाई गई कमियों को दूर करने का आश्वासन दिया। बिश्नोई ने बताया कि एनएच 62 का 108 किलोमीटर का टू-लेन भाग 2022 में पूरा हुआ था। इस मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव अधिक होने से दुर्घटनाएं बढ़ी हैं। देशनोक, पलाना फ्लाईओवर और नोखा बाईपास की दोनों एंट्री पॉइंट्स में तकनीकी खामियां हैं। पिछले दो वर्षों में इन चार ब्लैक स्पॉट्स पर सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। इन्हीं कारणों से फोरलेन की मांग की गई थी, जिस पर विभाग ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। बिश्नोई ने बताया कि बीकानेर-नागौर 108 किमी खण्ड की फोर लेन की डीपीआर बनेगी और इस खण्ड के बीच मे आने वाले सभी फ्लाईओवर सिक्स लेन बनेंगे! इस डीपीआर मे रासीसर मे बाईपास, नोखा गांव अपना घर आश्रम के पास शहर के एंट्री पॉइंट पर फ्लाईओवर, बाईपास पर रोड़ा- खारा- सैंगाल रोड पर फ्लाई ओवर, नोखा गांव- हिन्यादेसर रोड सहित सभी बीटी रोड पर फ्लाईओवर बनाना शामिल किया जाएगा।

  • Related Posts

    बड़ी खबर : पीएम मोदी आज रात 8 बजे देश को करेंगे संबोधित

    बड़ी खबर : पीएम मोदी आज रात 8 बजे देश को करेंगे संबोधित राजस्थानी चिराग। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। ऑपरेशन सिंदूर…

    बीकानेर ब्रेकिंग: आज से ब्लैक ऑउट नहीं, बाजार पर प्रतिबंध खत्म।

    बीकानेर ब्रेकिंग: आज से ब्लैक ऑउट नहीं, बाजार पर प्रतिबंध खत्म। राजस्थानी चिराग 12 मई 2025। भारत पाक तनाव में सीजफायर के बाद स्थित सामान्य होने लगी है। सोमवार शाम…

    You Missed

    बड़ी खबर : पीएम मोदी आज रात 8 बजे देश को करेंगे संबोधित

    बड़ी खबर : पीएम मोदी आज रात 8 बजे देश को करेंगे संबोधित

    बीकानेर ब्रेकिंग: आज से ब्लैक ऑउट नहीं, बाजार पर प्रतिबंध खत्म।

    बीकानेर ब्रेकिंग: आज से ब्लैक ऑउट नहीं, बाजार पर प्रतिबंध खत्म।

    बीकानेर: सिलेंडर ब्लास्ट हादसे में 11वीं मौत, समीर ने पीबीएम आईसीयू में तोड़ा दम

    बीकानेर: सिलेंडर ब्लास्ट हादसे में 11वीं मौत, समीर ने पीबीएम आईसीयू में तोड़ा दम

    Bikaner Accident: बीकानेर में भीषण सड़क हादसा, 2 लोगों की मौत, दोनों कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

    Bikaner Accident: बीकानेर में भीषण सड़क हादसा, 2 लोगों की मौत, दोनों कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त