तेज रफ्तार जीप ने बाइक को मारी टक्कर, बुआ-भतीजे की मौत, परिजनों का बुरा हाल

तेज रफ्तार जीप ने बाइक को मारी टक्कर, बुआ-भतीजे की मौत, परिजनों का बुरा हाल

पाली। जिले के मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के हिंगोला खुर्द गांव के निकट शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार एक जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक ने जोधपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद महिला का शव परिजनों को सौंपा। जानकारी के अनुसार चितौड़गढ़ जिले के मांगरोल गांव निवासी अर्जुन (30) पुत्र बाबूलाल, जिसकी बहन आशा और पूजा की शादी 7 अप्रेल को शादी होनी है। अर्जुन पाली शहर के सुमेरपुर रोड निवासी अपनी बुआ केसर देवी (40) पत्नी राजू जोगी को लेने आया था। वो शुक्रवार सुबह बुआ को लेकर बाइक से चितौड़गढ़ जिले के मांगरोल गांव के लिए रवाना हुआ। रास्ते में मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र के हिंगोला खुर्द गांव के निकट उनकी बाइक को तेज रफ्तार जीप ने टक्कर मार दी।

हादसे में केसर देवी के सिर में गंभीर चोट आई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजा अर्जुन गंभीर घायल हो गया। दोनों को पाली के बांगड़ अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल युवक को जोधपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतका के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जोधपुर में उपचार के दौरान अर्जुन ने दम तोड़ दिया। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर दोनों मृतकाें के परिजन बांगड़ अस्पताल व जोधपुर अस्पताल पहुंच गए।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार