इस जगह हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार, घबराने पर पकड़ा गया

इस जगह हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार, घबराने पर पकड़ा गया

श्रीगंगानगर। शहर के खालसा नगर में एक युवक को 3.17 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया। युवक हनुमानगढ़ जिले के पचारवाली का रहने वाला है। पुलिस ने यह कार्रवाई बुधवार देर शाम की। इस संबंध में रात करीब 12 बजे मामला दर्ज किया गया। युवक यह हेरोइन कहां से लेकर आया और श्रीगंगागनर में इसे लाने के पीछे उसका क्या इरादा था, इस बारे में पता किया जा रहा है। युवक को थाने लाकर उससे पूछताछ शुरू की गई है।

फाइल फोटो
फाइल फोटो

कोतवाली थाने के एसआई रामेश्वरलाल को शहर के खालसा नगर में एक युवक के पास हेरोइन होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम ने उसके हुलिए के आधार पर उसकी तलाश शुरू की। बताए गए हुलिए वाला व्यक्ति नजर आने पर उसे रोका तो वह घबरा गया। इस पर पुलिस टीम ने तलाशी ली तो उसके पास 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी साहिल कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद हनुमानगढ़ जिले के भादरा में पचारवाली ढाणी का रहने वाला है। वह हेरोइन लेकर श्रीगंगानगर के खालसा नगर में किसलिए आया था, इस बारे में पता किया जा रहा है। वहीं वह यह हेरोइन किससे लेकर आया है। इस बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

डॉक्टर ने किया सुसाइड, ड्रिप में बेहोशी की दवा मिलाकर खुद को लगाई

  • Related Posts

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की मौत, स्टेट हाईवे पर कार से टकराने के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की मौत, स्टेट हाईवे पर कार से टकराने के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए बीकानेर में श्रीडूंगरगढ़ में एक बार फिर सड़क हादसा हो…

    कोडमदेसर में तेज रफ्तार बुलेट से दो की मौत, पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुलेट से कुचला

    कोडमदेसर में तेज रफ्तार बुलेट से दो की मौत, पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुलेट से कुचला बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में भर्ती पिता के जल्द स्वस्थ होने की मन्नत लेकर…

    You Missed

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की मौत, स्टेट हाईवे पर कार से टकराने के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की मौत, स्टेट हाईवे पर कार से टकराने के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए

    कोडमदेसर में तेज रफ्तार बुलेट से दो की मौत, पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुलेट से कुचला

    कोडमदेसर में तेज रफ्तार बुलेट से दो की मौत, पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुलेट से कुचला

    सिद्धू मूसेवाला को जिस पिस्टल से मारा, उसका सप्लायर गिरफ्तार:गोल्डी और रोहित गोदारा के कहने पर करता सप्लाई

    सिद्धू मूसेवाला को जिस पिस्टल से मारा, उसका सप्लायर गिरफ्तार:गोल्डी और रोहित गोदारा के कहने पर करता सप्लाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान