टायर फटने से नेशनल हाईवे पर पलटी तेज रफ्तार कार, देखे वीडियो

टायर फटने से नेशनल हाईवे पर पलटी तेज रफ्तार कार, देखे वीडियो

राजस्थानी चिराग। श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर कस्बे में अनूपगढ़ मार्ग पर नेशनल हाईवे 911 पर एक तेज रफ्तार कार का टायर अचानक फट गया, जिससे कार पलट गई। यह हादसा गांव 52 एनपी बस स्टैंड पर पेट्रोल पम्प के सामने हुआ। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरा हादसा कैद हो गया।
इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई। कार सवार सभी लोग सुरक्षित रहे। रायसिंहनगर इलाके में NH-911 स्थित गांव 52 एनपी बस स्टैंड के पास यह हादसा हुआ। जहां तेज रफ्तार एक कार का अचानक टायर फट गया।

पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरे में कैद हुई घटना
तेज धमाके के साथ गाड़ी बेकाबू हो गई और पेट्रोल पंप के पास पलट गई। यह पूरी घटना पास ही स्थित पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। हादसा इतना भीषण था कि देखने वालों की सांसें थम गईं। राहत की बात यह रही कि कार में सवार परिवार के सभी लोग सुरक्षित बच गए और किसी को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई।

कार में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी की स्पीड काफी तेज थी, और अचानक टायर फटने से वह सीधे सड़क से फिसलते हुए पलट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और कार में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू की।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामले की प्रारंभिक जांच की है। फिलहाल, सभी यात्री स्वस्थ हैं और उन्हें प्राथमिक चिकित्सा के बाद घर भेज दिया गया।

  • Related Posts

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी जयपुर। राजस्थान में गर्मी तेज हो गई है। दिन का पारा सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हो…

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में शुक्रवार देर रात करीब बारह बजे नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति…

    You Missed

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, ये रहेगा समय

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, ये रहेगा समय

    बदलने वाली है सूर्य और शुक्र की चाल, 3 राशियों को खूब मिलेगा पैसा!

    बदलने वाली है सूर्य और शुक्र की चाल, 3 राशियों को खूब मिलेगा पैसा!

    वैन-ट्रेलर की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    वैन-ट्रेलर की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    राजस्थान में ग्रीष्मावकाश की तिथि घोषित, जानें इस बार कब से कब तक स्कूलों में रहेगी छुट्टियां

    राजस्थान में ग्रीष्मावकाश की तिथि घोषित, जानें इस बार कब से कब तक स्कूलों में रहेगी छुट्टियां