बीकानेर: आपसी झगड़े में युवक पर खौलता हुआ तेल डाला, गंभीर रूप से झुलसा

बीकानेर: आपसी झगड़े में युवक पर खौलता हुआ तेल डाला, गंभीर रूप से झुलसा

बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के मुख्य बाजार में आपसी झगड़े में एक युवक पर बड़े-पकौड़े का गर्म खौलता हुआ तेल उड़ेल दिया गया। जिससे वो गंभीर घायल हो गया। हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की धरपकड़ के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। मोमासर बास में रहने वाले राजू कुंजड़ा ने बताया कि वो कस्बे में घूम चक्कर के पास बड़े-पकौड़े बनाकर अपने परिवार का पेट पालता है।

शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे वो अपने ठेले पर बड़े-पकौड़े बना रहा था और बड़ा भाई साबिर भी ठेले पर काम कर रहा था। उसी वक्त चार पांच युवकों ने ठेले के आगे ही पीपे लगा दिए। विरोध करने पर मारपीट की गई। पुलिस को दिए परिवाद में आरोप है कि राजू व साबिर के साथ मारपीट की गई। थाप मुक्कों व लाठी से मारपीट करने लगे, तब पास ही ठेला लगाने वालों ने बीच बचाव किया। इसी दौरान उस पर गर्म तेल भी डाल दिया, जिससे पेट व हाथ जल गए। आरोप लगाया गया है कि दस पंद्रह और युवकों को लाकर जान से मारने की धमकी दी गई। राजू ने इस मामले में एफआईआर में चार युवकों के नाम भी दिए हैं। आरोप है कि इन लोगों ने मिलकर उस पर हमला किया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, जिसके बाद एफआईआर दर्ज हो सकती है।

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की