ये है बीकानेर मंडल के हाईटेक रेलवे स्टेशन, Photos देख आप भी कहेंगे WOW

ये है बीकानेर मंडल के हाईटेक रेलवे स्टेशन, Photos देख आप भी कहेंगे WOW

उतर-पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल में दो हाईटेक रेलवे स्टेशन तैयार हो चुके हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बीकानेर मंडल के 22 स्टेशनों का पुर्नविकास है। इनमें मंडी डबवाली और गोगामेड़ी रेलवे स्टेशन तैयार हो गए हैं। इन दोनों ही स्टेशनों को अब उद्घाटन का इंतजार है। बीकानेर के लालगढ़ स्टेशन का भी काम अब करीब-करीब पूरा होने वाला है।

मंडी डबवाली: 13.34 करोड़ की लागत से कार्य

योजना के तहत मंडी डबवाली स्टेशन के पुनर्विकास का काम लगभग पूरा हो गया है। स्टेशन पर सुधार कार्य, स्टेशन की ओर आने-जाने वाले मार्ग में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग प्रावधान का कार्य, बाउंड्री वॉल, सर्कुलेटिंग एरिया में सौंदर्य करण, दोपहिया, चौपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग सुविधा, बुकिंग ऑफिस, रिटायरिंग रूम आदि में सुधार, नए टॉयलेट ब्लॉक्स का कार्य किया जा चुका है। यहां करीब 13.34 करोड़ की लागत से कार्य किए गए हैं।

गोगामेड़ी: 14.17 करोड़ से पुनर्विकास

योजना के तहत गोगामेडी स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य भी करीब-करीब पूरा कर दिया गया है। यहां करीब 14.17 करोड़ की लागत से पुनर्विकास कार्य किए गए हैं। जिसमें एलइडी लाइटिंग तथा दीवारों पर आर्टवर्क शामिल है। यात्री सूचना प्रणाली में सुधार के लिए कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, मल्टीलाइन डिस्पले बोर्ड्स, सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, बड़े एलइडी स्क्रीन्स तथा जीपीएस आधारित डिजिटल क्लॉक भी लगाए गए हैं।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार