पीबीएम में अब मरीजों को मिलेगी राहत, पढ़ें ये खबर

पीबीएम में अब मरीजों को मिलेगी राहत, पढ़ें ये खबर

बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी ने पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाएं बेहतर बनाने व कुशल प्रबंधन की दिशा में शनिवार को पहल की। चार विभागों का पूरा होमवर्क कर सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक लगातार माइक्रोबॉयलॉजी, बायोकैमेस्ट्री, पैथोलॉजी एवं सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्षों, नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें मरीजों के सैंपल दो बजे तक लेने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान प्राचार्य डॉॅ. सोनी ने विभागाध्यक्षों को कहा कि अपने विभाग के विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करवाएं। साथ ही मरीजों को उपचार के दौरान कोई कमी नहीं आए। यदि किसी संसाधनों की कमी रहती है, तुरंत प्रस्ताव बनाकर भेजें।

ओपीडी मरीजों का ब्लड सैम्पल अब दोपहर दो बजे तक लिया जाएगा।
जहां तक संभव हो मरीजों को जांच रिपोर्ट उसी दिन ही दी जाएगी।
बिना किसी पूर्व सूचना के कोई भी डॉक्टर अवकाश पर नहीं जाएगा।
फण्ड की कमी से किसी भी विभाग का कोई कार्य नहीं रुके, तुरंत प्रस्ताव भिजवाया जाए।
सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में ओपीडी मरीजों के लिए अब दोनों शिफ्ट में होगी सीटी स्कैन और एमआरआई जांच।
स्टाफ एवं फैकल्टी की कमी दूर करने के लिए राज्य सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव।

सफाई ठेकेदार को सफाई व्यवस्था और अधिक प्रभावी करने को कहा।
सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष को मरीजों के लिए आईडी मार्क सिस्टम डवलप करने की सलाह।
ईएमडी प्रभारी डॉ. जितेन्द्र आचार्य को निर्देश दिए कि ओटी एवं ओपीडी में कोई भी वायर खुला न रहे, प्रॉपर फिटिंग सुनिश्चित करवाएं।
आपातकालीन प्रकृति की जांचें अर्जेंण्ट लिख कर लैब में भेजी जाएगी।

  • Related Posts

    खुल्ले रुपए को लेकर विवाद, होटल-पुलिस वाहनों पर किया पथराव

    खुल्ले रुपए को लेकर विवाद, होटल-पुलिस वाहनों पर किया पथराव जयपुर के विधानी चौराहा पर खुल्ले रुपए को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दो पक्षों…

    5 दिन से गायब युवक का मिला शव, बिना किसी को बताए घर से चला गया था

    5 दिन से गायब युवक का मिला शव, बिना किसी को बताए घर से चला गया था चूरू जिले के सदर थाना क्षेत्र के गांव गाजसर स्थित गिनानी में गुरुवार…

    You Missed

    खुल्ले रुपए को लेकर विवाद, होटल-पुलिस वाहनों पर किया पथराव

    खुल्ले रुपए को लेकर विवाद, होटल-पुलिस वाहनों पर किया पथराव

    5 दिन से गायब युवक का मिला शव, बिना किसी को बताए घर से चला गया था

    5 दिन से गायब युवक का मिला शव, बिना किसी को बताए घर से चला गया था

    जानें कक्षा 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं कब से होगी शुरू और कब आएगा परिणाम

    जानें कक्षा 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं कब से होगी शुरू और कब आएगा परिणाम

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: कोर्ट परिसर में बम की सूचना के बाद मची अफरातफरी

    बीकानेर ब्रेकिंग: कोर्ट परिसर में बम की सूचना के बाद मची अफरातफरी