विदाई के बाद हादसा, दो बहनों की मौत, दूल्हे के भाई-भाभी गंभीर, दुल्हन के साथ पहुंची अर्थियां

विदाई के बाद हादसा, दो बहनों की मौत, दूल्हे के भाई-भाभी गंभीर, दुल्हन के साथ पहुंची अर्थियां

भरतपुर जिले के डीग उपखंड के नाहरोली गांव में उस वक्त मातम पसर गया जब शादी की खुशियां अचानक एक दर्दनाक हादसे में बदल गईं। शुक्रवार को गांव के नरेंद्र उर्फ निक्की की शादी गाजियाबाद निवासी स्वाति से धूमधाम से हुई थी। शनिवार सुबह विदाई के बाद दुल्हन को लेकर परिजन वापस लौट रहे थे, लेकिन दिल्ली-आगरा हाईवे पर दोताना फ्लाईओवर के समीप उनकी कार को रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दूल्हे का बड़ा भाई उमेश, उसकी पत्नी शिवानी और रिश्तेदार टेकचंद की दो बेटियां अनु (14) और प्रिया (15) गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों को मथुरा के केडी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों बहनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं उमेश और शिवानी की हालत चिंताजनक होने के कारण उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, मृतक अनु और प्रिया ने इसी वर्ष 10वीं की परीक्षा दी थी। उनके पिता टेकचंद पहले ही दो बेटियों की शादी कर चुके हैं। एक साथ दो बेटियों की मौत से पूरा परिवार टूट गया है। शादी का घर मातम में बदल गया।

  • Related Posts

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर बीकानेर। राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने…

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर बीकानेर। पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घायलों को बीकानेर…

    You Missed

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम