CM भजनलाल का बड़ा तोहफा, 90 करोड़ की लागत से यहां बनेगा एलिवेटेड रोड

CM भजनलाल का बड़ा तोहफा, 90 करोड़ की लागत से यहां बनेगा एलिवेटेड रोड

संकल्प सभा में जब विधायक हरलाल सहारण ने विकास कार्यों की आवश्यकता का मांग पत्र दिया तो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तपाक से कहा कि आपके विधायक बहुत तेज हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ की ओर इशारा करते हुए कहा कि इनके साथ विधायक उनसे मिलने आते हैं तो विकास कार्यों के लिए मांग करते ही रहते हैं, जिसे वे स्वीकार भी करते हैं।

मुख्यमंत्री शर्मा ने चूरू में बन रहे ओवरब्रिज को जोड़ने के लिए विधायक की चूरू शहर में एलिवेटेड सड़क की मांग स्वीकार करते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक सहारण ने बताया कि मुख्यमंत्री से डाक बंगले में बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित करने तथा यहां पर डॉ.भीमराव अबेडकर ऑडिटोरियम बनाने की मांग की, जिस पर उन्होंने सहमति व्यक्त की।

विधायक सहारण ने बताया कि मुख्यमंत्री ने चूरू को एक बड़ी सौगात दी है। उन्होंने बताया कि करीब 90 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली यह एलिवेटेड सड़क शक्ति पैलेस से शुरू होगी जो सीधी निर्माणाधीन ओवरब्रिज से जुड़ेगी। उन्होंने बताया कि यह थ्री लेन सड़क बनेंगी जिससे शहर की रोड़ से सीधी कनेक्टिविटी होगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी मुख्यमंत्री से शहर के विकास के कई कार्यों की मांग की जिस पर उन्होंने अपनी सहमति व्यक्त की।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल