बीकानेर: शराब के ठेके का विरोध,पुलिस की मौजूदगी में जमकर हुआ हंगामा,देखें वीडियो 

बीकानेर: शराब के ठेके का विरोध,पुलिस की मौजूदगी में जमकर हुआ हंगामा,देखें वीडियो 

राजस्थानी चिराग। शराब ठेका खोलने को लेकर हंगाम और मारपीट हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना पुलिस लाईन के सामने की है। जहां पर शराब ठेका खोलने को लेकर पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय लोगों और शराब के ठेकेदार से जुड़ों लोगों के बीच जमकर हंगामा और हाथापाई हुई। जानकारी के अनुसार यह ठेका पुलिस लाईन गेट के सामने वार्ड 68 में खुल रहा है। जिसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेका अवैध रूप से खुल रहा है जो कि आबकारी मिलीभगत से खुल रहा है।

मौहल्ले के लोगों ने बताया कि, जिस जमीन पर ठेका खोला जा रहा है। उसके कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं। स्थानीय लोगों ने ठेके के विरोध में धरना शुरू किया और इसी दौरान विवाद हो गया। दोनो पक्षों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और हाथापाई हुई है। इस दौरान सदर पुलिस भी मौके पर उपस्थित थी।

बताया जा रहा है कि स्थानीय निवासियों ने आबकारी अधिकारियों को पहले ही इस अवैध ठेके के खिलाफ लिखित शिकायत सौंप दी थी। ओर उस शिकायत में मोहल्ला वासियों ने कहा था कि, यहां पास में स्कूल, लाइब्रेरी ओर घर है। जिससे आगे चलके सभी मोहल्ले वालों को परेशानी होगी। लेकिन फिर भी नियमों की अनदेखी कर अवैध ठेके को खुलवाने का प्रयास आज किया गया। इस सम्बंध में कानूनी कार्रवाई की मांग की गयी है।

प्रदर्शन के दौरान पूर्व पार्षद अनूप गहलोत, विकास गहलोत, प्रमोद तंवर, युवा मोर्चा संयोजन भव्य दत्त भाटी, दारा खान, अजय तंवर, निर्मला देवी, श्री कंवर, सुषमा तंवर, विमला तंवर, धनराज तंवर, नारायण तंवर, बबलू तंवर, विष्णु तंवर, हरि तंवर, नन्द किशोर तंवर, रामलाल तंवर, विशाल तंवर, पवन तंवर, शेरा राम तंवर, लेखराज तंवर, घनश्याम तंवर, रोहित तंवर, अमित सोलंकी, हैप्पी तंवर आदि मोहल्लावासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार