घर के टॉयलेट सीट पर मिली इस कॉलेज के प्रोफेसर की लाश, छात्राओं ने लगाए थे अश्लीलता के आरोप

घर के टॉयलेट सीट पर मिली इस कॉलेज के प्रोफेसर की लाश, छात्राओं ने लगाए थे अश्लीलता के आरोप

भीलवाड़ा के माणिक्यलाल वर्मा टेक्सटाइल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। प्रोफेसर की बॉडी शहर के प्रतापनगर थाना इलाके में उनके आवास पर शुक्रवार को बाथरूम में टॉयलेट सीट पर मिली। प्रतापनगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रोफेसर की डेथ एक दिन पहले (गुरुवार) को हो गई थी। प्रोफेसर पर 2 साल पहले कोटा के राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी (RTU) में रहते छात्राओं से अश्लील हरकतें करने के आरोप लगे थे। इसके बाद उन्हें सस्पेंड कर हेड ऑफिस भीलवाड़ा भेजा गया था। प्रताप नगर सीआई सुरजीत ने बताया- एसोसिएट प्रोफेसर गिरीश कुमार परमार (52) पुत्र धर्म सिंह मूल रूप से श्रीगंगानगर की विनोबा बस्ती के रहने वाले थे। भीलवाड़ा में वे प्रतापनगर थाना इलाके के उगम विहार कॉलोनी में एक मकान में किराए पर अकेले रहते थे। प्रोफेसर ने गुरुवार (24 अप्रैल) को फोन से अपने एक रिश्तेदार से बात की थी। इसके बाद गुरुवार शाम से ही वे फोन नहीं उठा रहे थे। शुक्रवार सुबह 10 बजे तक भी जब वे घर से बाहर नहीं निकले तो मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब नहीं आया तो पुलिस को सूचना दी। प्रतापनगर थाना पुलिस शुक्रवार सुबह 11 बजे मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर अंदर चेक किया तो प्रोफेसर का शव बाथरूम में टॉयलेट सीट पर मिला।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार