विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, जहरीला पदार्थ खाने के बाद इलाज के दौरान गई जान

विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, जहरीला पदार्थ खाने के बाद इलाज के दौरान गई जान

चूरू में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। ससुराल पक्ष उसे पहले डीबी अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां से उसे बीकानेर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बिहार के पूरेना निवासी राम समूझ भगत की बेटी सुमन की शादी 2019 में ढाणी लक्ष्मणसिंहपुरा हाल ओम कॉलोनी निवासी किशन जाट से हुई थी। दो बच्चों की मां सुमन की मौत की सूचना मिलने पर पिता रविवार देर शाम चूरू पहुंचे। उन्होंने बेटी की मौत पर संदेह जताते हुए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम की मांग की। सदर थाना अधिकारी बलवंत सिंह के अनुसार पीहर पक्ष की रिपोर्ट के बाद शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया गया। सोमवार दोपहर कार्यवाहक एसडीएम साक्षी पूरी ने अस्पताल पहुंचकर पीहर पक्ष से घटना की जानकारी ली। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

  • Related Posts

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम बीकानेर। सड़क किनारे काम कर रहे मजदूर की ट्रक की चपेट में आने से…

    You Missed

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए