मौसम विभाग की चेतावनी बीकानेर में आज आंधी तूफान का अलर्ट, बारिश भी होगी

मौसम विभाग की चेतावनी बीकानेर में आज आंधी तूफान का अलर्ट, बारिश भी होगी
राजस्थानी चिराग, बीकानेर। बीकानेर में आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान तो कम होगा लेकिन अंधड़ और बारिश से परेशानी हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण पचास से साठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज आंधी और बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग का कहना है कि 2 मई को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के ऊपर एक सिस्टम बना हुआ है। आज एक बार पुन: जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ बारिश व तेज आंधी (हवा की गति 50-60 ् दर्ज होने की प्रबल संभावना है।
बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मेघगर्जन के साथ आंधी बारिश की गतिविधियां आगामी एक सप्ताह के दौरान राज्य के कई भागों में जारी रहने की प्रबल संभावना है। आज अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री गिरावट होने तथा हीटवेव से राहत मिलने की प्रबल संभावना है। राज्य में आगामी एक सप्ताह हीट वेव की संभावना नहीं है। बीते चौबीस घंटे में बीकानेर में अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को तापमान में कुछ कमी आई है। आने वाले कुछ दिनों तक पारा कम होगा लेकिन चालीस डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहेगा।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल