पूरे राजस्थान में मौसम बिगड़ने की चेतावनी, इन 17 जिलों में तेज आंधी-बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट

पूरे राजस्थान में मौसम बिगड़ने की चेतावनी, इन 17 जिलों में तेज आंधी-बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट

राजस्थान के‌ कई हिस्सों में तीन-चार दिन से आंधी बारिश का दौर जारी है। पूरे प्रदेश में आज तीसरे दिन भी आंधी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आज आधे से ज्यादा राजस्थान में तेज बारिश व तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग की ओर से 17 जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरे 33 जिलों में आज आंधी—बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 4 से 5 दिन राज्य के दक्षिणी व पूर्वी भागों में पश्चिमी विक्षोभ का असर रहने की संभावना है। वहीं आंधी—बारिश के कारण सभी जिलों के तापमान में गिरावट आई है।

इन 16 जिलों में येलो अलर्ट..
मौसम विभाग की ओर से आज अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनू, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, श्रीगंगानगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।

इन 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट ..
मौसम विभाग की ओर से आज बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, बाड़मेर, जालौर, जोधपुर, नागौर, पाली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज बारिश के साथ तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

  • Related Posts

    तेल कंपनियों पर तेजी से बढ़ रहा घाटे का दबाव, जल्द इतने रूपए तक महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल?

    तेल कंपनियों पर तेजी से बढ़ रहा घाटे का दबाव, जल्द इतने रूपए तक महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल? राजस्थानी चिराग। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर…

    अचानक से घबराए लोग! कहीं आपके मोबाइल में भी तो नहीं बजा अलार्म!

    अचानक से घबराए लोग! कहीं आपके मोबाइल में भी तो नहीं बजा अलार्म! राजस्थानी चिराग। भारत सरकार ने आपातकालीन स्थितियों में सूचना पहुंचाने की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए…

    You Missed

    ईरान vs अमेरिका: परमाणु जंग का खतरा? ट्रम्प के बयान से दुनिया में हलचल, ईरानी ने फिर ठुकराया ऑफर

    ईरान vs अमेरिका: परमाणु जंग का खतरा? ट्रम्प के बयान से दुनिया में हलचल, ईरानी ने फिर ठुकराया ऑफर

    तेल कंपनियों पर तेजी से बढ़ रहा घाटे का दबाव, जल्द इतने रूपए तक महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल?

    तेल कंपनियों पर तेजी से बढ़ रहा घाटे का दबाव, जल्द इतने रूपए तक महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल?

    अचानक से घबराए लोग! कहीं आपके मोबाइल में भी तो नहीं बजा अलार्म!

    अचानक से घबराए लोग! कहीं आपके मोबाइल में भी तो नहीं बजा अलार्म!

    आचार्य तुलसी रीजनल कैंसर ट्रीटमेंट एंड रिसर्च इन्टीट्यूट ट्रस्ट पीबीएम को पहुंचा रहा है लाखों का नुकसान

    आचार्य तुलसी रीजनल कैंसर ट्रीटमेंट एंड रिसर्च इन्टीट्यूट ट्रस्ट पीबीएम को पहुंचा रहा है लाखों का नुकसान

    बीकानेर में स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, आपत्तिजनक हालत में मिली 8 युवती और 3 युवक

    बीकानेर में स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, आपत्तिजनक हालत में मिली 8 युवती और 3 युवक

    बीकानेर: गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी-बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर: गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी-बारिश को लेकर आई ये खबर