विवाहिता से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर घुमाने के बहाने बुलाया बीकानेर, होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म

विवाहिता से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर घुमाने के बहाने बुलाया बीकानेर, होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म

बीकानेर। नागौर के रहने वाले युवक ने जोधपुर निवासी युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। उसे घुमाने के बहाने बीकानेर बुलाया और होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। युवती की अश्लील क्लिप बना ली और ब्लैकमेल कर बार-बार बुलाने लगा। पीड़िता पुलिस के पास पहुंची तो आरोपी युवक फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। जोधपुर निवासी 26 साल की पीड़िता विवाहित है। नागौर के रहने वाले उसके दूर के रिश्तेदार ने उसे इंस्टाग्राम पर फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजकर दोस्ती कर ली। दोनों में लगातार बातचीत होने लगी। अक्टूबर, 24 में आरोपी युवक ने युवती को बीकानेर घुमाने का झांसा दिया। जोधपुर बस में रवाना हुई और नागौर से युवक भी बैठ गया। दोनों बीकानेर पहुंचे और रेलवे स्टेशन के सामने एक होटल के कमरे में रुक गए। होटल में आरोपी ने युवती को कोल्डड्रिंक पिलाई जिससे युवती बेहोश हो गई। आरोपी ने युवती से दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो ली, वीडियो भी बना लिया। युवती को होश आया तो आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो दिखाकर कहा कि अगर किसी को बताया तो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। उसने अश्लील वीडियो पति और ससुरालवालों को दिखाने की भी धमकी दी। युवती को ब्लैकमेल कर बीकानेर बुलाता और होटल में दुष्कर्म करता। आखिर परेशान होकर युवती ने मना कर दिया तो आरोपी ने अश्लील फोटो, वीडियो वायरल कर दिए। पीड़िता की ओर से कोटगेट पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई है। मामले की जांच कर रहे एसएचओ विश्वजीतसिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान ले लिए हैं और उसका मेडिकल मुआयना करवाया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

  • Related Posts

    पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में देर रात फिर हुआ हंगामा, मारपीट का लगाया आरोप

    पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में देर रात फिर हुआ हंगामा, मारपीट का लगाया आरोप बीकानेर। कोडमदेसर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में हंगामे…

    झमाझम बारिश को लेकर आई ये बड़ी खबर, जारी हुआ इतने दिन तक अलर्ट

    झमाझम बारिश को लेकर आई ये बड़ी खबर, जारी हुआ इतने दिन तक अलर्ट जयपुर। राजस्थान में प्री-मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के…

    You Missed

    पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में देर रात फिर हुआ हंगामा, मारपीट का लगाया आरोप

    पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में देर रात फिर हुआ हंगामा, मारपीट का लगाया आरोप

    झमाझम बारिश को लेकर आई ये बड़ी खबर, जारी हुआ इतने दिन तक अलर्ट

    झमाझम बारिश को लेकर आई ये बड़ी खबर, जारी हुआ इतने दिन तक अलर्ट

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की मौत, स्टेट हाईवे पर कार से टकराने के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की मौत, स्टेट हाईवे पर कार से टकराने के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए

    कोडमदेसर में तेज रफ्तार बुलेट से दो की मौत, पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुलेट से कुचला

    कोडमदेसर में तेज रफ्तार बुलेट से दो की मौत, पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुलेट से कुचला

    सिद्धू मूसेवाला को जिस पिस्टल से मारा, उसका सप्लायर गिरफ्तार:गोल्डी और रोहित गोदारा के कहने पर करता सप्लाई

    सिद्धू मूसेवाला को जिस पिस्टल से मारा, उसका सप्लायर गिरफ्तार:गोल्डी और रोहित गोदारा के कहने पर करता सप्लाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई