Bikaner Accident: बीकानेर में भीषण सड़क हादसा, 2 लोगों की मौत, दोनों कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

Bikaner Accident: बीकानेर में भीषण सड़क हादसा, 2 लोगों की मौत, दोनों कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

Bikaner Accident: बीकानेर-सूरतगढ़ नेशनल हाईवे संख्या 62 पर दो केएसआर के पास रविवार शाम करीब पौने पांच बजे दो कारों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबर्दस्त था कि दोनों कारों के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों व पुलिस की मदद से घायलों को 104 एबुलेंस व निजी वाहनों से सूरतगढ़ के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दो जनों को मृत घोषित कर दिया। सात घायलों में से चार को श्रीगंगानगर रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार रविवार को साबनियां (लूणकरसर) निवासी हनुमान मेघवाल (50) पोते के नामकरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार के छह सदस्यों के साथ कार से गांव संघर आए थे। शाम करीब पौने पांच बजे वापसी में 2 केएसआर के पास सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों कारों में सवार कुल नौ जने घायल हो गए।

सड़क हादसे में ये हुए घायल
कार में सवार घायल साबनिया लूणकरणसर निवासी अंचा (45) पत्नी हनुमान मेघवाल, हनुमान (50) पुत्र मनफूलराम मेघवाल, मनफूलराम (70) पुत्र सहीराम मेघवाल, कमला (60) पत्नी मनफूलराम, दासूवाला (रावतसर) निवासी केसराराम (35) पुत्र यालीराम व चालक जेठाराम (45) पुत्र ओमप्रकाश नायक का उपचार के लिए भर्ती किया गया। बाद में कार चालक जेठाराम की मौत हो गई।
दूसरी कार में सवार सूरतगढ़ के वार्ड 20 निवासी पप्पूराम (50) पुत्र लूणाराम, उसके पुत्र सौरभ (15) व कार चालक वार्ड 23 निवासी सोनू (35) पुत्र सुरेन्द्र को भी भर्ती किया गया। उपचार के दौरान पप्पूराम ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल मनफूल, कमला, सौरभ व सोनू को श्रीगंगानगर रेफर किया। परिजन उन्हें निजी चिकित्सालय ले गए।

  • Related Posts

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज नापासर। बीकानेर ग्रामीण क्षेत्र की ग्राम पंचायत रायसर स्थित उचित मूल्य की दुकान संचालिका के खिलाफ…

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार जयपुर। शहर में अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटरों और उनकी आड़ में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर…

    You Missed

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत

    कोचिंग में आग, 15 मौतें, बचने के लिए बाथरूम में छिपे, दम घुटा, 4 अफसर सस्पेंड

    कोचिंग में आग, 15 मौतें, बचने के लिए बाथरूम में छिपे, दम घुटा, 4 अफसर सस्पेंड

    बीकानेर: लाखों जाली नोट के प्रकरण में वर्षो से वांछित चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: लाखों जाली नोट के प्रकरण में वर्षो से वांछित चढ़ा पुलिस के हत्थे