शादी की खुशियां मातम में बदली, दूल्हे के चचेरे भाई की सडक़ हादसे में मौत, दो रिश्तेदार घायल

शादी की खुशियां मातम में बदली, दूल्हे के चचेरे भाई की सडक़ हादसे में मौत, दो रिश्तेदार घायल

उनियारा के पास हुए सडक़ हादसे में दूल्हे के चचेरे भाई की मृत्यु हो जाने से नैनवां थाना क्षेत्र के खेरुणा गांव में परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। परिवार में शादी की खुशी दो दिन से गाए जा रहे मंगल गीतों की जगह अचानक मातम में बदल गई।
उनियारा थाने के एएसआई रतनलाल मीणा ने बताया कि हादसा रात साढ़े ग्यारह बजे बारात से वापस आते समय उनियारा के पास एनएच 148डी तिराहे पर हुआ। पेशाब करने के लिए कार को रोककर सडक़ के किनारे खड़ी कर एक जना विनोद तो कार से उतर कर पेशाब करने चला गया। खेरुणा गांव निवासी रामेश्वर चौधरी व अंतराम कार में ही बैठे रहे। उसी समय पीछे से तेज गति से आई जीप ने कार के टक्कर मार दी। कार में बैठे दोनों जने कार में फंसे रहे, जिनको बड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला व एम्बुलेंस से उनियारा चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सक ने 40 वर्षीय रामेश्वर को मृत घोषित कर दिया व गम्भीर घायल 32 वर्षीय अंतराम की रीढ़ की हड्डी टूट जाने से जयपुर रैफर कर दिया, जिसका जयपुर के एक चिकित्सालय में उपचार चल रहा। कार के पास खड़े विनोद के भी घायल होने की बात बताई है। हादसे की जानकारी मिलते ही अन्य साधनों से आ रहे बाराती, खेरुणा व नैनवां से मृतक व घायल के परिजन भी उनियारा चिकित्सालय पहुंचे।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल