कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई, उछलकर खेतों में जा गिरी कार, आईफोन खरीदकर लौट रहे एक की मौत

कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई, उछलकर खेतों में जा गिरी कार, आईफोन खरीदकर लौट रहे एक की मौत
तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर की पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा नेशनल हाईवे 911 पर गांव पतरोडा के पास बुधवार दोपहर को हुआ। हैड कॉन्स्टेबल पदम सिंह ने बताया कि घड़साना के गांव 3 डीडी निवासी नवलप्रीत सिंह पुत्र सुखजीत सिंह और उसका दोस्त मनजोत सिंह (21) पुत्र भूपेंद्र सिंह पदमपुर से आईफोन खरीदकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान गांव पतरोडा के पास सड़क पर अचानक कुत्ता कार के सामने आ गया। कुत्ते को बचाने की कोशिश में कार अनियंत्रित हो गई। कार पुलिया से टकराकर उछली और पास के खेतों में जा गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का इंजन हाईवे पर अलग जा गिरा। तेज आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पवन सोनी सहित अन्य ग्रामीणों ने लगभग 20 मिनट की मेहनत के बाद क्षतिग्रस्त कार से दोनों युवकों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। नवलप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि मनजोत गंभीर रूप से घायल हो गया। हैड कॉन्स्टेबल पदम सिंह ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल