बीकानेर: नगर निगम चुनाव की तैयारियां तेज, आपत्तियों के बाद इतने वार्ड की बाउंड्री रहेगी जस की तस

बीकानेर: नगर निगम चुनाव की तैयारियां तेज, आपत्तियों के बाद इतने वार्ड की बाउंड्री रहेगी जस की तस

बीकानेर नगर निगम चुनाव की तैयारी अब परवान पर है। नगर निगम के सभी अस्सी वार्डों की बाउंड्री को लेकर रिपोर्ट तैयार हो गई है, जो जल्दी ही जिला कलेक्टर के माध्यम से राज्य सरकार को भेजी जाएगी। जहां से स्वीकृति मिलने के बाद बीकानेर के 46 वार्डों की बाउंड्री एक बार फिर बदल जाएगी, वहीं 34 वार्ड जस के तस रहेंगे। नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष के निर्देशन में एक टीम ने बीकानेर नगर निगम के सभी अस्सवी वार्डों का पुर्नसीमांकन करने के लिए काम शुरू किया था। इस टीम ने आम जनता से आपत्ति मांगी थी, जिसके बाद करीब सौ आपत्तियां प्राप्त हुई। इन सभी का निस्तारण करने के बाद 46 वार्ड में सीमा बदल रही है। इन वार्डों के कुछ मोहल्लों को दूसरे वार्ड में शामिल किया गया है। परकोटे के भीतर स्थित वार्डों में स्थिति जस की तस है लेकिन बाहरी वार्डों में फेरबदल होने की उम्मीद जताई जा रही है। कुछ नए क्षेत्रों को भी इन वार्डों में जोड़ने का काम चल रहा है। हाल ही में कुछ क्षेत्रों को शामिल करने की मांग उठी थी, जिसके आधार पर बदलाव किया जा रहा है।

अब आगे क्या होगा?
वार्डों की नए सीरे से बाउंड्री तय होने के बाद प्रस्ताव जिला कलेक्टर माध्यम से राज्य सरकार को भेजे जाएंगे। जहां से स्वीकृति मिलने के बाद ये राज्य चुनाव आयोग को दी जाएगी। प्रशासन को सौंपी जाएगी। आगे से वार्ड के सभी काम इसी आधार पर किए जाएंगे।

  • Related Posts

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई श्रीगंगानगर। सीएम भजनलाल शर्मा ने एक ही भूखंड पर दो पट्टे…

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर छत्तरगढ़। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में सत्तासर-खाजूवाला रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला