बच्चों से भरी स्कूल बस ने मां-बेटे को कुचला, मौत, दवा लेने जा रहे थे

बच्चों से भरी स्कूल बस ने मां-बेटे को कुचला, मौत, दवा लेने जा रहे थे

अलवर में 40 बच्चों से भरी स्कूल बस में ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। मां-बेटे दवा लेने जा रहे थे। हादसा रामगढ़ में गोविंदगढ़ रोड पर गुरुवार सुबह 8.30 बजे हुआ। थानाधिकारी बिजेंद्र सिंह ने बताया- हादसे में ललावंडी निवासी इंद्रजीत सिंह (28) और उसकी मां मंगली देवी (50) की मौत हुई है। इंद्रजीत मां को स्कूटी से दवा दिलाने रामगढ़ जा रहा था। आरबीएस पब्लिक स्कूल की बस ने स्कूटी को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मां और बेटा बस के नीचे आ गए। ड्राइवर फिर भी बस को दौड़ाता रहा और 50 मीटर तक घसीटते ले गया और बस लेकर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मां-बेटे को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इंद्रजीत सिंह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह गांव में ही किराना की दुकान पर पिता के साथ बैठता था। इंद्रजीत के दो बेटे हैं। लोगों का आरोप है कि निजी स्कूलों की बसें अक्सर तेज रफ्तार से चलती है और उनमें क्षमता से ज्यादा बच्चे भरे होते हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे स्कूलों और लापरवाह ड्राइवरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार