मोबाइल गेम खेलने पर टोका, फंदे पर लटका मासूम, पिता के डांटने से हुआ नाराज

मोबाइल गेम खेलने पर टोका, फंदे पर लटका मासूम, पिता के डांटने से हुआ नाराज

धौलपुर में 8वीं क्लास के स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। मासूम को पिता ने मोबाइल पर गेम खेलने पर डांटा था। इसी से नाराज होकर उसने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मामला जिले के कंचनपुर थाना क्षेत्र के कुर्रेंदा गांव का है। घटना बुधवार शाम करीब 6 बजे हुई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हेड कॉन्स्टेबल कपिल शर्मा ने बताया- विष्णु (13) पुत्र राजवीर मोबाइल पर ‘फ्री फायर’ गेम खेल रहा था। जब उसके पिता ने उसे गेम खेलने से रोका, तो वह नाराज हो गया। इस दौरान परिवार के अन्य लोग बाहर खाना खा रहे थे। इसलिए किसी ने उसकी ओर ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बाद जब उसे खाना खाने के लिए बुलाने गए तो वह कमरे में फंदे से लटका मिला। फंदे से उतारकर परिवार विष्णु को सैंपऊ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान विष्णु की मौत हो गई। विष्णु के चाचा राजवीर ने बताया कि उसे एक साल से ऑनलाइन गेम खेलने की लत थी।

  • Related Posts

    ड्राईफ्रूट कारोबारी की पत्नी की हत्या, मृतका का भाई बोला- उसे मारकर फंदे पर लटकाया

    ड्राईफ्रूट कारोबारी की पत्नी की हत्या, मृतका का भाई बोला- उसे मारकर फंदे पर लटकाया डीडवाना-कुचामन। डीडवाना कुचामन जिले में ड्राईफ्रूट कारोबारी की पत्नी की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में…

    बीकानेर : इस जगह ट्रेन से कटने से व्यक्ति की हुई मौत

    बीकानेर : इस जगह ट्रेन से कटने से व्यक्ति की हुई मौत बीकानेर। ट्रेन से कटने से एक व्यक्ति की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना पलाना…

    You Missed

    ड्राईफ्रूट कारोबारी की पत्नी की हत्या, मृतका का भाई बोला- उसे मारकर फंदे पर लटकाया

    ड्राईफ्रूट कारोबारी की पत्नी की हत्या, मृतका का भाई बोला- उसे मारकर फंदे पर लटकाया

    बीकानेर : इस जगह ट्रेन से कटने से व्यक्ति की हुई मौत

    बीकानेर : इस जगह ट्रेन से कटने से व्यक्ति की हुई मौत

    तलवार से बुजुर्ग पर ताबड़तोड़ वार, धड़ से अलग हो गया सिर

    तलवार से बुजुर्ग पर ताबड़तोड़ वार, धड़ से अलग हो गया सिर

    बीकानेर: चलेगी तेज हवाएं, इतनी तारीख से शुरू होगा नौतपा

    बीकानेर: चलेगी तेज हवाएं, इतनी तारीख से शुरू होगा नौतपा

    9 साल बाद ज्येष्ठ में 8 बड़े मंगल, ये 4 राशियां अंधाधुंध कमाएंगी पैसा

    9 साल बाद ज्येष्ठ में 8 बड़े मंगल, ये 4 राशियां अंधाधुंध कमाएंगी पैसा

    बीकानेर : कोटगेट और सांखला रेलवे फाटक प्रोजेक्ट को लेकर आई बड़ी अपडेट, पढ़े खबर …

    बीकानेर : कोटगेट और सांखला रेलवे फाटक प्रोजेक्ट को लेकर आई बड़ी अपडेट, पढ़े खबर …